साल के दूसरे महीने फरवरी को प्यार का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में जन्मे जातक दूसरों से बिलकुल अलग होते हैं। ये लोग मन से थोड़े सरल स्वभाव के होते हैं और लोग आसानी से इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। आइए जानते हैं फरवरी राशिफल..
मेष राशि
फरवरी के महीने में सूर्य कुंभ राशि में रहेंगें। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षत्र में छात्रों को सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। व्यापार निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी अच्छा समय है। वैवहिक जीवन में सुधार होगा। प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल समय है।
वृषभ राशि
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आपको इस महीने धन लाभ की भी संभावना है। दमे की बीमारी से परेशान हैं तो इस समय आपको थोड़ा आराम मिल सकता है। व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार कर लें। नौकरीपेशा जातक सहकर्मियों से अपना रिश्ता ना बिगाड़ें। वैवाहिक जीवन में संतान की ओर से कोई परेशानी आ सकती है। रोमांस के लिए अच्छा समय है।
मिथुन राशि
फरवरी माह में मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। 13 फरवरी को बुध कुंभ राशि में रहेगा और गुरु 5 फरवरी को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और शुक्र भी इस दिन पर कुंभ राशि में गोचर करने वाला है। भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर चिंतित ना हों। नौकरी के लिए सामान्य समय है। व्यापार में नया निवेश ना करें। वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा।
कर्क राशि
कोई नया वाहन खरीद सकते है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से कष्ट मिल सकता है। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। आमदनी बढ़ेगी। त्वचा संबंधित रोग शांत होंगें। व्यापार के लिए सामान्य समय है। नौकरी करने वाले जातकों को मेहनत करनी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए उत्तम समय है।
आपके हर दुख दूर कर देगा ये चमत्कारिक रत्न
सिंह राशि
5 फरवरी को गुरु वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। किसी अन्य व्यक्ति से आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। आपके गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। आमदनी में ठहराव आएगा। अनिद्रा से बचें। नौकरी में परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगीं। पार्टनर पर शक कर सकते हैं।
कन्या राशि
नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी के शक करने की वजह से आप परेशान रहेंगें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। सरकारी कर्मचारियों की आय में अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल समय है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। मन अशांत रहेगा। संतान के कारण चिंता में रहेंगें। तुला राशि के लोगों की आमदनी कम रहेगी। सांसों में तकलीफ की शिकायत हो सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में जल्दबाज़ी ना करें।
वृश्चिक राशि
कोई पुराना टूटा हुआ रिश्ता फिर बन सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को धन के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पेट खराब हो सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन करने का लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी।
अपनी राशि अनुसार खरीदें रुद्राक्ष
धनु राशि
धनु राशि के छात्रों को लाभ होगा। बेवजह किसी झगड़े में ना उलझें। अनिर्णय की स्थिति से बचकर रहें। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। पैर में दर्द रहेगा। धनु राशि के लोग इस महीने कोई भी नया व्यापार शुरु ना करें। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ मेलजोल बनाए रखें। रोमांस के लिए अच्छा समय है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं। किसी महिला के सहयोग से लाभ होगा। आमदनी कम रहेगी। मकर राशि के लोगों को अपने खानपान पर नियंत्रण रखना है। मार्केटिंग की नौकरी करते हैं तो आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापारी उधार लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को मित्रों से सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखों। रोज़ाना के कार्य करने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगें। आमदनी सामान्य रहेगी। व्यापारियों के लिए अच्छा समय नहीं है। जीवनसाथी का सहयोग कुंभ राशि के लोगों को नहीं मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है।
मीन राशि
मीन राशि के लोग बातचीत कर अपनी परेशानियों को सुलझा पाएंगें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मीन राशि के जातक सेहत का खास ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। नौकरी में मेहनत करनी पड़ सकती है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook