ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। बुध ग्रह को मिथुन और कन्या दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। बुध कन्या राशि में उच्च का तथा मीन राशि में नीच का माना जाता है। बुध की मित्रता सूर्य और शुक्र के साथ होती है लेकिन चंद्रमा के साथ बुध की शत्रुता होती है, अन्य ग्रहों के साथ बुध न्याय करता है।
बुध ग्रह 2 सितंबर 2018, रविवार को रात्रि 9:16 बजे सिंह राशि में गोचर करेगा और 19 सितंबर, बुधवार सुबह 4:23 तक इसी राशि में स्थित रहेगा।
बुध का सिंह राशि में गोचर 2018
आइये जानते है विभिन्न 12 राशियों पर इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ने वाला है|
मेष राशि पर प्रभाव
बुध आपके पंचम भाव में गोचर करेगा। मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर ज्ञान में वृद्धि करने वाला तथा लाभप्रद होगा। बच्चों के लिए भी यह गोचर लाभप्रद होगा। यह गोचर मंत्र विद्या, धर्म-ग्रंथ, लेखन, अभिनय कला, शेयर बाजार, लॉटरी और सट्टेबाजी की और आपका मन आकर्षित करेगा। संतान प्राप्ति की कामना करने वाले दंपत्ति की इच्छा इस गोचर में पूर्ण होगी।
वृषभ राशि पर प्रभाव
बुध आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। इस गोचर में पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी परन्तु माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी बनी रहेगी। यह समय करियर के लिये थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहने के आसार हैं परन्तु कठिन परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। नया घर लेने की सोच सकते है या अपने पुराने घर को रेनोवेट कर सकते है।
मिथुन राशि प्र प्रभाव
बुध आपके तृतीय भाव में गोचर कर रहा है, जिसके कारण आपको कामकाज में वृद्धि के साथ साथ धन लाभ भी होगा। माता-पिता की सेहत को लेकर दिक्कते बन सकती है। यात्रा करने के योग बन रहे है। जीवनसाथी को लेकर प्रसन्नता बनी रहेगी, सामाजिक स्तर पर जीवनसाथी का मान-सम्मान बढेगा। सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कर्क राशि पर प्रभाव
बुध आपके द्वितीय भाव में गोचर कर रहा है। परिवार का सहयोग मिलेगा विदेशों से आपके अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे। अपनी मधुर वाणी के कारण दूसरों पर आपका अच्छा प्रभाव छोड़ने में आप कामयाब होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ दिक्कते हो सकती है। इस गोचर के दौरान किसी को धन उधार न दें अन्यथा परेशानिया बढ़ सकती है।
सिंह राशि पर प्रभाव
बुध आपके प्रथम भाव में आपकी राशि में ही गोचर कर रहा है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर आपके लिए बेहतर है परन्तु किसी कारण मानसिक तनाव बढेगा। नए प्रेम संबंधों के लिए यह समय सही है, लेकिन परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर मिलाजुला रहेगा।
कन्या राशि पर प्रभाव
बुध आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में आपके लिए खर्चों की अधिकता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। वाद-विवाद से दूर रहे अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते होंगी। किसी भी प्रकार का गैर कानूनी काम करने से बचे।
तुला राशि पर प्रभाव
बुध आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है, यह गोचर आपके लिए धन में वृद्धि करने वाला है। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। इस गोचर में नई मित्रता होने की प्रबल सम्भावना है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा धनलाभ होगा। यात्रा हो सकती है। इस गोचर के दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
बुध आपके दशम भाव में गोचर कर रहा है, कामकाज के लिए यह गोचर फलदायी है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। किसी से अचानक विवाद परेशानी बढ़ा सकता है। पिता को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है।
धनु राशि पर प्रभाव
बुध आपके नवम भाव में गोचर कर रहा है, इस समय आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते है, जो आपके लिए शुभ रहेगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ मुलाक़ात होगी। मीडिया से सम्बंधित क्षेत्र में फोकस रहेगा। लेखन तथा उच्च शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। व्यवसाय अगर पार्टनरशिप में करना चाहते है तो सफलता अवश्य मिलेगी।
मकर राशि पर प्रभाव
बुध आपकी राशि में अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। यह गोचर पिता के स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है सावधनी बरतने की जरूरत है। अचानक रुपए-पैसे का नुकसान होगा तथा धन निवेश करने की सोच रहे है तो निवेश करने से पहले अच्छे से विचार-विमर्श करें। ज्योतिष तथा अध्यात्म की ओर झुकाव बनेगा। अपनी वाणी पर संयम रखे तथा क्रोध न करे।
अभी कुण्डली दोष पूजा करवाने के लिए संपर्क करें
कुम्भ राशि पर प्रभाव
बुध आपकी राशि में सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। किसी प्रकार की विपरीत घटना घटित हो सकती है। वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। प्रेमी जोड़ो को विवाह करने के लिए यह गोचर उत्तम है। कामकाज या व्यापार के लिए अच्छा समय है।
मीन राशि पर प्रभाव
बुध आपकी राशि में षष्ठ भाव में गोचर कर रहा है। आपको स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते आयेंगी। किसी से विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव बढेगा। कामकाज में अच्छी स्थिति बनी रहेगी। खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कते हो सकती है।