जानिये कैसा होगा आपके लिये मकर में बुध का संचार

मेष राशि- मेष राशि के लिये बुध का मकर में संचार मिश्रित फल देने वाला होगा। फल की प्राप्ती के लिये अधिक प्रयास करने होंगे। आपके लिये यह समय कार्य क्षेत्र के कारण कर्जे की स्थिति बना सकता है। पिता के स्वास्थ्य में कुछ दिक्कत हो सकती है। भाइयों के सुखों में कमी आयेगी। इस समय व्यक्ति के पास अवसर तो दिखते है परन्तु लाभ प्राप्त नही हो पाता। जातक अत्यधिक परिश्रम करता है। पीठ, कमर व पांव सम्बंधी कष्ट होने के संकेत है।

पुखराज के ये गुण जानेगे तो पहन लेंगे…

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लिये बुध का मकर संचार शुभ फलदेने वाला सिद्ध होगा। इस समय चारों तरफ से सकारात्मक ध्वनि सुनाई देगी। आपके प्रत्येक कार्य में सुधार और सफलता मिलनी प्रारम्भ हो जायेगी। इस समय आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यो की तरफ ध्यान देना होगा। माता-पिता व गुरुजनों का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके सभी सम्बंध मधुर होंगे। इस समय व्यक्ति के द्वारा शुभ कर्म होते है।

Janm Kundali

मिथुन राशि- यह संचार कुछ सफलता के साथ साथ किसी समस्या से भी व्यक्ति को परेशान करता है। इसलिये इस समय में सर्वाधिक रूप से सतर्क होने की आवश्यकता होती है। इस समय आपके पास कार्य करने के नये मार्ग प्राप्त होंगे। मन में अस्थिरता के भाव विधमान रहेंगे। किसी प्रकार की चोट या परेशानी हो सकती है। पर आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि- बुध का सप्तम प्रभाव मिला जुला फल देने वाला होता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ विपरीत स्थिति बन सकती है। इस समय कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की हानि या कष्ट हो सकती है। आपके मन में अनेक विपरीत विचारों का समावेश रहेगा। लेकिन भाग्य का साथ रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आपको किसी पद की प्राप्ती हो सकती है।
सिंह राशि- सिंह राशि के लिये बुध का मकर में संचार शुभ नही होता। इस समय आपके अनेक शत्रु आपको परेशान कर सकते है। आपके धन व वस्तुओं पर कई लोगों की निगाह होगी जिसके कारण इस समय चोरी या किमती वस्तु का नुकसान हो सकता है। इस समय कमीशन के कार्यो से अवश्य लाभ मिलता है। किसी प्रकार की छटपटाहट या बैचेनी हो सकती है। बडे भाई को कुछ कष्ट सम्भव है।

Horoscope 2025

कन्या राशि- कन्या राशि जातको के बुध का यह संचार शुभ फलदायी रहेगा। आपके ज्ञान की सीमा में विस्तार होगा। इस समय अपना व्यापार करने के बारे में प्रयत्न शुरु कर सकते है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस समय व्यक्ति का धन सकारात्मक जगह में प्रयोग होता है।

लव को मैरिज में बदलते है जन्म कुंडली के ये योग….

तुला राशि- तुला राशि जातकों के लिये बुध का संचार कुछ सकारात्मक तो कुछ अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यक्ति के धन में वृद्धि होगी। इस समय उन्नति के अवसर प्राप्त होते है। घर में कलह क्लेश होता है। माता के स्वास्थ्य में परेशानी होती है। घर में किसी नई वस्तु की प्राप्ती सम्भव है। शेयर मार्किट व दो नम्बर के कार्यो से कुछ लाभ प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि- बुध का तृतिय स्थान पर प्रभाव शुभ नही माना जाता। कई आकास्मिक परेशानीयां इस समय जातक को परेशान करती है। व्यक्ति के आत्मविश्वास में इस समय कमी होती है। जातक के सामने इस समय विदेश या कर्म स्थान से दूर जाने के अवसर होते है। अत्यधिक परिश्रम धन लाभ भी करवाता है। इस समय अष्टाम भाव का प्राभव तिसरे पर होने से जातक दो नम्बर या शार्टकट के मार्ग को चुनने का प्रयत्न करता है।

Buy Rudraksha

धनु राशि- धनु राशि जातकों के लिये बुध का संचार समान्यत: शुभ प्रभाव रखता है। व्यक्ति के पास धन आता है परंतु स्थिर नही रहता। कार्य क्षेत्र में बढोत्तरी होती है। व्यक्ति के प्रयत्न सफल होते है। यह समय आपके मनोविकास के लिये शुभ स्थिति बनाते है। शिक्षा या क्म्यूनिकेशन से जुडे लोग अधिक सफलता प्राप्त करते है। घर परिवार में शांति रहती है।
मकर राशि- मकर राशि जातकों के लिये यह गोचर मिले जुले प्रभाव देने वाला होता है। इस समय व्यक्ति कार्यो के लिये अधिक प्रयास करता है। भाग्य के द्वारा व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है। धर्म व अध्यात्म के प्रति व्यक्ति का अधिक झुकाव होता है। जातक को इस समय स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याये मुख्य रूप से परेशान करती है। जातक के पास धन स्थिर नही रहता तथा धन के लिये परेशान होना पडता है।

Buy Gemstones

कुम्भ राशि- कुम्भ राशि व्यक्ति इस समय काफी प्रसन्न रहते है। मित्र के द्वारा सहायता प्राप्त होती है। इस समय प्रेम सम्बंध मधुर होते है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होता है। इस समय जातक को मनोरन्जन हेतु यात्रा करनी होती है। संतान के कारण थोडी चिंता बढ जाती है। खर्चे अधिक होते है लेकिन समय को खूब इंजॉय करते है।
मीन राशि- मीन राशि के लिये बुध का यह संचार धन व लाभप्रद होता है। जातक के आय के साधन बढते है। व्यक्ति भागादौडी अधिक करता है। इस समय घर में किसी प्रिय जन का आगमन होता है। पदोन्नति या कार्य भार अधिक होता है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होता है। इस समय दूसरी संतान के द्वारा भी खुशियां प्राप्त होती है।

Book Puja Online

 

‘की प्लेनेट’ बदल देगा आपकी किस्मत

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here