Janwari 2019 Rashifal – दोस्तों आपको नववर्ष 2019 की बहुत बहुत शुभकामनाएं- यह वर्ष आपके लिए ढेर सारी खुशिया लेकर आये यही हम अपनी संस्थान की ओर से कामना करते है।
मेष
- वर्ष 2019 का यह प्रथम माह मेष राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आर्थिक दृष्टिकोन से देखा जाएं तो जनवरी महिना आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है।
- कामकाज में धनलाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए धन लाभ के अच्छे स्त्रोत उत्पन्न होंगे।
- वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों को लेकर वाद-विवाद होंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखे, स्वास्थ्य खराबी के योग बने हुए है।
- लेखन कार्य से जुड़े हुए लोगों के लिए यह महीना सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। लंबी दूरी की यात्राएं फलदायी साबित होंगी परंतु यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
- गाडी चलाते समय सतर्क रहे। शेयर मार्केट या रूपए-पैसे से संबंधित कार्य अगर लापरवाही से करते है तो यह
- आपकी परेशानी का कारण बन सकते है इसलिए अलर्ट रहें। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। छात्रों की शिक्षा के प्रति रूचि बनेगी। अपनी संगति का ध्यान रखें, गलत कार्य की तरफ मन आकर्षित हो सकता है।
वृषभ
- इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का विशेषतौर पर ध्यान रखना होगा। यात्राएं होंगी। धन का निवेश करने की सोच रहे है तो सतर्कता पूर्वक करें।
- प्रॉपर्टी आदि लेने के लिए यह महीना उत्तम है। कामकाज के क्षेत्र में किसी से कहासुनी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है।
- घर-परिवार में शुभ कार्य होने के योग बने हुए है। बेवजह किसी से ना उलझे अन्यथा आपके लिए ही समस्याएं बढ़ सकती है। इस महीने धार्मिक कार्य पर धन खर्च होगा।
- नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए यह माह उत्तम है। घर में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद होंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। छात्र अपना फोकस पढ़ाई-लिखाई में रखेंगे तो बेहतर होगा अन्यथा अंत में पछताना पड़ सकता है।
- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको इस माह कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर कलह बना रहेगा। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मिथुन
- इस माह आप अपने बलबूते पर कामकाज को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। प्रतिस्पर्धी आपको पछाड़ने की कोशिश करेंगे परंतु कामयाब नहीं होंगे। शत्रुओं से सावधान रहे।
- माता-पिता की सेहत का ध्यान रखे अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते है। कोई विपरीत घटना इस माह घटित होगी, इसलिए सावधानी बरते। किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़ों में ना पड़े अन्यथा आपके लिए कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होंगी।
- प्रेम संबंधो में मधुरता बनी रहेगी। इस माह धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बैंकिंग तथा आर्थिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह माह अच्छा व्यतीत होने वाला है। सटट्ा-जुआं आदि में आकर्षण बढ़ेगा। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है।
- माह के अंत तक रूपए-पैसे की तंगी परेशान कर सकती है। अगर आप अविवाहित है तो माह के अंत तक खुश खबरी मिल सकती है। घुटनों में दर्द, वात रोग तथा पेट दर्द इस माह परेशान कर सकता है।
- अपने खान-पान का ध्यान रखें। विदेश यात्रा के संकेत मिल रहें है, खर्चों की अधिकता रहेगी।
कर्क
- यह माह आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ रहा है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें जातकों के लिए यह जनवरी का महीना उत्तम साबित होने वाला है। खर्च की अधिकता रहेगी।
- नवीन प्रॉपर्टी लेने की सोच सकते है। कामकाज में बदलाव की सोच रहे है तो उसके लिए यह उत्तम समय नहीं है। भाई-बहनों के साथ विवाद होंगे। अपने क्रोध पर काबू रखना ही आपके लिए बेहतर है अन्यथा आप स्वयं का ही नुकसान करेंगे।
- पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। जीवनसाथी के लिए समय निकाले अन्यथा वैवाहिक जीवन में तनाव देखने को मिलेगा। धन सोच समझकर खर्च करें अन्यथा इस माह के अंत तक दिक्कते होंगी।
- मांगलिक कार्य में शिरकत करने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से बहुत दिनों के बाद मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें, फास्ट फूड़ से दूर रहे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
सिंह
- इस माह आप अपना अधिकतर समय धार्मिक क्रियाकलापों में व्यतीत करेंगे। संतान सुख मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गो का अनादर ना करें। व्यापारियों के लिए भागदौड़ बनी रहेगी, उनके काम का प्रेशर बढ़ने वाला है।
- छात्रों की रूचि पढ़ाई से ज्यादा मनोरंजनात्मक कार्यों में होगी। मित्रों या परिवार के लोगों के साथ यात्राएं होंगी। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है। शारीरिक थकावट के कारण स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
- नौकरी करने वाले जातकों की अपने सहकर्मियों से तीखी बहस हो सकती है। आपके विदेश यात्रा के संकेत नज़र आ रहे है। इस माह मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
- अचानक शुभ समाचार मिलेगा। घर-प्रॉपर्टी लेने के लिए जनवरी माह उत्तम है। माता-पिता का साथ एवं स्नेह मिलेगा। वाद-विवादों से स्वयं को दूर रखे अन्यथा कोर्ट-कचहरी का सामना करना पड़ सकता है।
- पैतृक धन-संपत्ति मिल सकती है। हृदय रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
कन्या
- इस माह आपको कई सुनहरे अवसर मिल सकते है। नौकरी में प्रमोशन के संकेत मिल रहे है। प्रेम संबधों के लिए यह महीना उत्तम है। अविवाहित है तो शादी के लिए रिश्ते आएंगे।
- छात्रों का मन पढ़ाई की ओर आकर्षित होगा। छात्रों को परिश्रम की आवश्यकता है। खेल-प्रतियोगिता में अपना बेस्ट देंगे। मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। अचानक कोई दुःखद समाचार मिल सकता है।
- घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। इस माह धन खर्च अधिक होंगे। शरीर में आलस्य को छोड़ अपने कार्य पर फोकस रखें। घर में नन्हा मेहमान आने के योग बने हुए है। परिवार में किसी से विवाद होगा, जिसके कारण क्रोध बढ़ेगा।
- मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज के संदर्भ में घर से दूर जाना पड़ सकता है। धन-संपत्ति का निवेश विचार-विमर्श के बाद ही करे।
- कोर्ट-कचेहरी के मामलों में दिक्कते आ सकती है। चोरी आदि का सामना करना पड़ सकता है, सावधानी बरतें। अप्रिय घटना घटित होने के संकेत मिल रहे है, सतर्क रहे।
तुला
- यह महीना आपके लिए चुस्ती-फूर्ति भरा रहेगा। मनवांछित सफलता मिलेगी। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
- अचानक किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न करेगा, इसलिए वाद-विवादों से दूर रहें। इस माह अचानक यात्राओं के योग बने हुए है। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी।
- व्यापारी वर्ग के लिए भागदौड़ बनी रहेगी। नौकरी में बदलाव चाहते है तो समय सही है। जमीन-जायदाद में धन का निवेश कर सकते है। अपनी संगति का विशेष ध्यान रखे अन्यथा गलत कार्य की तरफ आप आकर्षित होंगे।
- मित्रों से अधिक अपने काम पर फोकस करना आपके हित में होगा। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। आंखों से संबंधित दिक्कते होंगी। वैवाहिक जीवन का सुख मिलने वाला है।
- संतान प्राप्ति के योग है। वृद्ध जातक अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस माह खर्चों की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक
- इस माह आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। धन का अभाव देखने को मिल सकता है। कर्ज की स्थिति बन सकती है, इसलिए धन सोच समझकर खर्च करे।
- इस महीने उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे है। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। छात्रों में एकाग्रता की कमी देखने को मिलेगी।
- पढ़ाई से मन भटक सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक कोई अशुभ समाचार मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
- संतान की चिंताएं परेशान करेंगी। इस माह मानसिक तनाव बढ़ने वाला है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बहुत सोच-समझकर धन का निवेश करें। कोर्ट-कचेहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। इस माह आपको मिश्रित फल मिलने वाले है।
धनु
- इस महीने कामकाज में वृद्धि होगी। आप शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब होंगे। आपको वैवाहिक जीवन में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
- संतान की तरफ से चिंताएं बढ़ सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छा महीना है। व्यापारी अपने काम को लेकर चिंतित रहेंगे। इस महीने आर्थिक समस्याएं परेशान कर सकती है।
- परिवार के साथ यात्रा करने के योग बन रहे है। किसी प्रकार की दुर्घटना या चोरी हो सकती है, सतर्क रहें। छात्रों के लिए परिश्रम की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विदयार्थियों के लिए यह महीना अच्छा है, परिश्रम का फल जरूर मिलेगा।
- विदेश यात्रा करने के अवसर मिल सकते है। शारीरिक समस्याएं इस माह परेशान कर सकती है। अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ सकते है।
हिंदू Panchang 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
मकर
- मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में जो भी रूकावटे आ रही है वो समाप्ति की ओर है। मानसिक शांति की अनुभूति होगी। घर में शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।
- अपने परिवार के लोगों के साथ यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखे अन्यथा स्वास्थ्य खराबी के संकेत मिल रहे है। किसी नई वस्तु का क्रय होगा।
- गाडी या प्रॉपर्टी लेने के लिए अच्छा महीना है। शत्रुओं से सावधान रहे, शत्रु परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। कोर्ट-कचेहरी से संबंधित मामलों में दिक्कते हो सकती है।
- कोई भी काम आवेश में आकर ना करे अन्यथा आपके लिए परेशानी बढ़ सकती है। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। अपने माता-पिता का आदर करें, आने वाले समय में उनके आर्शीवाद से आपकी तरक्की होगी। वैवाहिक जीवन सरलता पूर्वक व्यतीत होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
कुंभ
- यह महीना स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा परेशान करने वाला है, सतर्क रहने में ही भलाई है। धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज का तनाव अधिक रहने वाला है। छात्रों को मनवांछित सफलता मिलने वाली है।
- धन निवेश करते समय किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास ना करे, समस्या उत्पन्न हो सकती है। संतान सुख में कुछ दिक्कते आने वाली है। खेल-प्रतियोगिता में सफलता उंचाईयों पर ले जा सकती है। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा मिलने वाली है।
- घर से दूर जाना पड़ सकता है। मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ने वाला है। मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहे। बैंकिंग क्षेत्र तथा वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह महीना तनाव बढ़ाने वाला है।
- शेयर मार्केट में काम करने वाले लोगों को लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाले है।
हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
मीन
- इस महीने आर्थिक समस्याएं परेशान कर सकती है। मांगलिक कार्य में शिरकत करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी सकारात्मक रहनेवाली है। मन में कामकाज को लेकर डर बना रहेगा।
- पिता के साथ अनबन मानसिक परेशानियां बढ़ानेवाली है। छात्रों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। अपनी वाणी में मिठास रखे अन्यथा आपके अपने कड़वे बोल स्वयं के लिए ही परेशानी बन सकते है।
- कोर्ट-कचेहरी के मामलों में नकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। मित्रों के साथ समय नष्ट ना करें। अध्यापक, लेखक, विज्ञापन तथा मीडिया से संबंधित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का कार्य का भार बढ़ने वाला है। खान-पान का ध्यान रखे तथा बाहर का खाने से परहेज करें।
- वैवाहिक जीवन में मामूली बातों पर बहस होती रहेगी। बच्चों की तरफ से चिंतित रहेंगे। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है, उनकी शादी के योग बन रहे है। पैतृक संपत्ति का लाभ होगा। शुभ तथा अशुभ दोनों तरह के समाचार आपको इस महीने मिलने वाले है।
दोस्तो आपके जीवन में अगर किसी भी प्रकार की परेशानियां है या आप अपनी कुंडली का विश्लेषण करना चाहते है तो नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करके आप हमारे संस्थान से जुड़ सकते है। हमारे अनुभवी ज्यातिषाचार्यो द्वारा आपका मार्गदर्शन अवश्य किया जाएगा।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook