खानों के खान, बॉलीवुड के दबंग, सलमान खान अपनी अदायगी के लिए के लिये जाने जाते हैं। सलमान खान ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी करोड़ों लोगों के दिल में बसे हुए हैं। 2015 में सबसे अधिक पसंद किये गये स्टारों में सलमान खान सबसे आगे रहे हैं।
सृष्टी के आरम्भ व अंत का साक्षी है यह वृक्ष
यदि सितारों की बात करें तो सलमान खान के सितारे काफी समय से अच्छे नही चल पा रहे हैं। जिनकी वजह से सलमान के जीवन में अनेक उतार-चढाव लगातार बने हुये हैं, सलमान की लोकप्रियता और फ्लोवर्स के कारण ही वह इस बुरे समय में भी डट कर खडे हैं।
होंगे अनेक परिवर्तन…. नही सुधरेंगे सलमान
वर्तमान समय में शनि की दशा और मंगल की अंतर्दशा सलमान को प्रभावित कर रही है। जिनके कारण सलमान के जीवन में कुछ अच्छा तो अधिकतर बुरा होता है। अप्रेल- मई से शनि में राहु का अन्तर शुरु हो जायेगा, जिनके कारण सलमान फिर कुछ विवादों में फंस सकते हैं। विवाद उनके जीवन में खत्म होने की बजाय और बढेंगे। इस समय किसी प्रियजन से दूरियां होती है अथवा स्वास्थ्य को लेकर परेशान भी होना पड जाता हैं।
करियर में मील के पत्थर साबित होंगे आने वाले साल…
मृत्यु व जन्म के भेद को मिटाने वाला…’मोक्ष योग’
लेकिन करियर के नजरिये मई 2016 के बाद सलमान के अगले पांच वर्ष मील के पत्थर साबित होंगे। इस समय सलमान धन और यश दोनो जम कर बटोरेंगे। इन सालों में सलमान अपने जीवन की सबसे हिट फिल्मों में काम करते हुये नजर आयेंगे।
करना होगा इंतजार, 2017 में जायेगी बारात…
सलमान के विवाह की अटकले 2017 में खत्म होने के कुछ संकेत हैं। वैसे सलमान की पत्रिका में वैवाहिक सुख की कमी है, पत्रिका के कुछ ग्रहों की स्थिति उनका विवाह न होने के संकेत देते हैं या विवाह टूटने के संकेत देते हैं।
सलमान खान को जल्द ही शनि की साढेसाती भी आरम्भ हो जायेगी, लेकिन इनकी साढ़ेसाती अधिक परेशान करने वाली नही होगी। शनि का धनु, मकर व कुम्भ संचार निसंदेह सलमान के जीवन में अनेक परिवर्तन और सुखों को जोडने वाला होगा। जो कि स्पष्ट करते हैं आने वाले 5-10 साल सलमान के लिये यश व प्रसन्नता देने वाले होंगे।
लव को मैरिज में बदलते है जन्म कुंडली के ये योग….
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook