शनि को ग्रह समझेंगें तो बुलाएंगें अपना काल

काफी आश्चर्य की बात हैं की भारत जैसी धर्म नगरी में बडे बडे महंत और सिद्ध पुरुष इस बात पर विवाद कर रहें हैं की शनि एक देव हैं या ग्रह। हाल ही में विभिन्न न्यूज चैनलों में यह एक गर्मा गर्म बहस का विषय बना हुआ था। मुझे उन विद्वत जनों के ज्ञान को देखकर अब शंका होने लगी हैं की भारत का ज्ञान कहीं लुप्त होने की कगार पर तो नही हैं। मैं उम्मीद कर रहा था कि इस प्रश्न का जवाब कोई छोटा बालक भी दे सकता हैं लेकिन मैं उस समय हतप्रभ रह गया जब इस का कोई निर्णय ही नही हो पाया की शनि देव हैं या ग्रह।

जानिये किन लोगो को बनाता है शनि ‘रंक से राजा’…

Janam Kundali

 

यदि वे विद्वत जन एक बार भी ग्रह का अर्थ समझने का प्रयत्न करते तो यह बहस का विषय नही बन पाता।ग्रह का अर्थ एक उपाधि की तरह है। ग्रह एक ऐसा स्थान है जिस पर इन देवों का अधिकार है। ग्रह शब्द गृह का प्रचालित स्वरूप है। शनि के घर का अर्थ गृह,ग्रह या मंडल से हैं। जितने सभी ग्रह हैं वे सब देवता के रूप में पूजित हैं। शनि सूर्य पुत्र हैं एवं यमराज के भाई हैं।

स्कंद पुराण के अनुसार भगवान शिव के वरदान से इन्हे ग्रह का अधिपति नियुक्त किया गया तथा दंडाधिकारी होने का वरदान प्राप्त हुआ। जो जातक असत्य के मार्ग पर चलता है और सूर्य के नियमों का उल्लंघन करता है उसे जीवन पर्यंत शनि तथा जीवन के बाद यमराज की यातना झेलनी पडती है।

अलग प्रतिभा के मालिक होते है शनिवार को जन्मे जात

Horoscope 2025

 

शास्त्रों में यदि देखा जाये तो ऐसा कोई विधान नहीं हैं जिसमे स्त्रियों द्वारा शनि देव का पूजन निषेध माना गया हो। यद्धपि शनि देव को स्त्री पक्ष से श्राप और यातनायें अवश्य मिली हैं। शनि देव की क्रूर दृष्टी होने का कारण खुद उनकी स्त्री का श्राप है। इसके अतिरिक्त ब्रह्मवैवर्त पुराण में उल्लेख मिलता है की शनि के लंगडे पन का कारण माता पार्वती का अभिशाप है। शनि परम कल्याण कारक  और हमेशा सही दिशा द्वारा जन कल्याण करते हैं। शनि का प्रभाव कर्म की और इशारा करता न की भाग्य की और इतिहास उठा के देख सकते हैं शनि के द्वारा जितने भी महान बने हैं उन्हे खैरात में वे सफलता नहीं मिलीं बल्की कठोर कर्म और अपने को तपाकर वो योग्यतावान बने तथा सफलता अर्जित कर पाये हैं।

शनि की साढ़ेसाती से बचने का चमत्‍कारिक उपाय

Buy Gemstones

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

 

5/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here