महादेव शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। शिव सृष्टी के रचयिता और प्रलय कर्ता दोनों हैं। फाल्गुण माह की चतुर्दशी की रात्रि में भगवान शिव ने पाप युक्त सृष्टी का अंत किया था। इस महारात्रि को शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है।
महाशिवरात्रि को भक्त अपने दोषों व पाप से निवृति हेतु तथा भोलेनाथ की प्रसन्नता हेतु इस दिन भगवान शिव का अनेक विधियों से पूजन करते हैं। शिवपुराण की कोटिरुद्रसंहिता में वर्णित है की शिव की प्रसन्नता हेतु इस दिन किया गया कार्य भोग व मोक्ष प्रदायक होता है। इस वर्ष 7 मार्च को कृष्ण पक्ष की फाल्गुण चतुर्दशी होगी तथा शिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा।
नेत्र दोषों के लिये रामबाण है, ऋग्वेद का यह उपाय
ज्योतिष शास्त्र में महाशिवरात्रि का अत्यधिक महत्व है। भोलेनाथ का विधिवत पूजन अनेक ग्रहों के दोषों को दूर करता है।
1- शिव भोले नाथ का पूजन चंद्र के दोषों को दूर करता है। इस दिन शिव पूजन से चंद्रमा कृत मन के नकारात्मक विचार, क्रोध, मानसिक रोग, मस्तिष्क पीडा आदि दोष दूर हो जाते हैं।
2- शिव लिंग पर इस दिन सरसों का तेल अर्पित करने से शनि के दोषों से छुटकारा मिल जाता है। शनि की साढेशाती के लिये शिव का पूजन शीघ्र फलदायी होता है।
3- शिव स्वयं महाकाल हैं। अल्पमृत्यु या दीर्घ रोगों के उपाय हेतु शिव का पूजन करना लाभदायक होता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि व चंद्र कमजोर हो तो अल्पमृत्यु का भय उत्पन्न होता है।
ज्योतिष के अनेक दोषों को दूर करता है – चंद्र रत्न ‘मोती’
4- शिव लिंग पर पंचगव्यामृत द्वारा अभिषेक करने से शुक्र ग्रह के दोष दूर होते है। शुक्राचार्य शिव के परम भक्त हैं, शिव भक्तों पर शुक्र का दुष्प्रभाव नही होता।
5- इस दिन संतान प्राप्ती हेतु किया गया शिव पूजन निष्फल नही होता। शिव लिंग पर धतूरा का फल अर्पित करें।
6- शिव पर बिल्व पत्र चढाने से जन्म कुंडली का दूसरा भाव मजबूत होता है। जिसके द्वारा जातक पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा शुरु हो जाती है।
7- यदि किसी जातक को राहु-केतु जनित दोष प्रभावित कर रहे हो तो शिव पूजन निसंदेह राहु-केतु के दोषों से छुटकारा दिला देता है। शिव का रुद्राअभिषेक करवाना चाहिये।
यदि विवाह में हो रहा हो अत्यधिक विलम्ब तो करें ये उपाय
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook