बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान आज हर दिल पर राज करते हैं। अपने 20 साल से भी लंबे फिल्मी करियर में शाहरुख को बहुत सफलता हासिल हुई लेकिन पिछले कुछ समय से शाहरुख की फिल्में लगातार अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही हैं। अगर अन्य सुपरस्टार जैसे सलमान खान की फिल्मों से उनकी तुलना की जाए तो 300 करोड़ कमाने की रेस में शाहरुख बहुत पीछे दिखाई देते हैं।
शाहरुख को फैंस की कोई कमी नहीं है। देश से लेकर विदेशों में भी किंग खान के करोड़ों फैंस हैं। करोड़ों फैंस के प्यार के बावजूद क्यों लगातार बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की फिल्में अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही हैं। इसका ज्योतिषीय कारण भी हो सकता है। दरअसल उनकी कुंडली के अशुभ ग्रहों के कारण ही शाहरुख को सफलता पाने में दिक्क्तें आ रही हैं। तो आइए एक नज़र डालते हैं शाहरुख की कुंडली और उसके ग्रहों पर -:
पिछले वर्ष रिलीज़ हुई ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के बाद से ही शाहरुख का समय अच्छा नहीं चल रहा। जिसका कारण है उनकी कुंडली में शनि की दृष्टि मंगल पर पड़ना और मंगल की दृष्टि शनि पर पड़ना। यह एक अशुभ योग है जिसमें जातक को सफलता पाने में परेशानियां आती हैं।
कुंडली में इसी योग के कारण शाहरुख की एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप तो नहीं लेकिन इससे कुछ कम भी नहीं रहीं हैं।
अब इस साल उनकी नई फिल्म ‘रईस’ रिलीज़ होने वाली है। कुंडली में शनि के अलावा अन्य सभी ग्रह शुभ स्थिति में विराजमान हैं। इन ग्रहों का शुभ प्रभाव शाहरुख की ‘रईस’ को मिल सकता है। कुंडली में चंद्रमा बारहवें घर का स्वामी होकर छठे भाव में बैठा है। इस ग्रह के अनुसार ‘रईस’ एक बड़ी हिट साबित हो सकती है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook