12 जुलाई को मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। तो आइए जानते हैं आपकी राशि पर इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा -:
मेष -: सफलता के मार्ग में आ रही परेशानियों से निराश हो सकते हैं। शत्रुओं के आसपास होने का आभास होगा। बॉस के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए आपकी तरफ से कड़ी मेहनत की जरूरत है। नौकरी में बदलाव आ सकता है। सेहत भी खराब हो सकती है।
वृषभ -: सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वयं को नियंत्रण में रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ व्यवहार में कुशलता लाएं अन्यथा दिक्कत आ सकती है। दोस्तों का चयन सतर्कता से करें।
मिथुन -: यह गोचर आपके लिए अच्छा साबित होगा। प्रयासों में सफलत मिलेगी। नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। चुनौतियों का डटकर सामना करें, सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
कर्क -: सकारात्मक सोच लेकर आगे बढ़ें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों को पूर्ण करने पर ध्यान दें। इस समय वाणी की मधुरता काम आएगी। यात्राएं सफल होंगीं। धैर्य से काम लें।
सिंह -: आपके लिए थोड़ा मुश्किल समय है। मन कुंठा से भरा रह सकता है। हिम्मत से काम लें और निराश न हों। तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है। संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने का प्रयास करें |
कन्या -: आपके लिए यह गोचर उत्तम फलदायी होगा। पार्टनर के साथ रिश्तोंं में मधुरता आएगी। पैसे का अधिक खर्च परेशान कर सकता है। इस समय आपको छोटी-छोटी चीजों से सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा चोट लग सकती है।
तुला -: पारिवारिक स्तर पर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप अपने परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। विवाह के लिए सोच रहे हैं तो उसमें थोड़ा विलंब होगा। अप्रत्यक्ष बाधाएं आ सकती हैं, संभलकर रहें।
वृश्चिक -: ऐशो-आराम के साधनों में इजाफा होगा। नए-नए प्रयोग करने में व्यस्त रहेंगें। आपके अति-आत्माविश्वास के कारण आपके अपनों को ही दिक्कत हो सकती है। जिद्दी स्वभाव न रखें। समझदारी से काम लें।
धनु -: यदि आप लंबे समय से कहीं दूर यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो इस समय आपकी यह मनोकामना पूर्ण हो सकती है। मन में दुविधा रहेगी एवं कार्यों में देरी आएगी। आत्मविश्वास से काम लें। पारिवारिक स्तर और सेहत के लिहाज़ से नाजुक समय है।
मकर -: प्रॉपर्टी और जायदाद से मुनाफा मिल सकता है। अपना घर खरीदने की संभावना है। आपके विचार लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। अपनी खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान दें। बदलते मौसम में कुछ स्वयं परेशानियां हो सकती हैं।
कुंभ -: यह समय आपके लिए अपने विचारों और योजनाओं पर काम करने के लिए है। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। प्रयासों में सफलता मिलेगी। लोग आपकी तारीफ करेंगें। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति रहेगी।
मीन -: सेहत खराब रह सकती है। नियमित व्यायाम से लाभ होगा। धन लाभ के संकेत बने हुए हैं। गलत कामों से दूर रहें। लक्ष्य को स्पष्ट कर के आगे की योजनाएं बनाएं।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook