एक अगस्त को शुक्र का सिंह में गोचर, जानिए आपके लिए क्‍या है खास

अगस्‍त 1, 2016 को शुक्र ग्रह कर्क राशि से सिंह में गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर का विभिन्‍न राशियों पर अनुकूल-प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि क्‍या खास लेकर आया है आपके लिए ये गोचर -:

मेष -: इस गोचर के प्रभाव में आपका मन-मस्तिष्‍क ताज़गी से भरा रहेगा। किसी के प्रति आकर्षिक हो सकते हैं। सेहत खराब होने की संभावना है, संभलकर रहें। परिश्रम करने की ओर अग्रसर रहेंगें। कार्यक्षमता में इजाफा होगा। परिवार में मतभेद उत्‍पइन्‍न हो सकते हैं।

वृषभ -: यह गोचर आपको धन लाभ, मान-सम्‍मान में वृद्धि प्रदान करेगा। कोई नई वस्‍तु खरीद सकते हैं। पारिवारिक स्‍तर पर माहौल अच्‍छा बना रहेगा। पिता की सेहत का ध्‍यान रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

 

मिथुन -: कार्यस्‍थल पर मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। नए लोगों से संपर्क होगा। परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। यात्राओं में सफलता मिलेगी। वाणी की मधुरता से लोगों का मन जीत पाने में सफल होंगें।

Rashifal 2019

कर्क -: परिवारजनों से लाभ के योग बन रहे हैं। धन संबंधी कार्यों में रुकावटें आएंगीं। धन का निवेश करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच-विचार कर लें। सेहत संबंधी दिक्‍कत हो सकती है। पिता को मानहानि झेलनी पड़ सकती है। माता का स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ सकता है।

सिंह -: संतानसुख में कमी आएगी। नए प्रेम संबंध बनाने के लिए अच्‍छा समय है। मनोरंजन से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा।

कन्‍या -: शत्रु परास्‍त होंगें। मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कार्यों में रुकावटें आएंगीं। आलस से भरे रहेंगें। धन का खर्च बढ़ेगा। माता के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला -: विचारों में सकारात्‍मकता रहेगी। वाणी में मधुरता आएगी। कामुक विचारों से मन सराबोर रहेगा। पिता को लाभ के संकेत हैं। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगें। माता की सेहत का ध्‍यान रखें।

Free Janm Kundli

 

वृश्चिक -: कार्यक्षेत्र में रूकावटों और समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की भावना अधिक रहेगी। कटु वाणी के कारण आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना है।

धनु -: दान-पुण्‍य के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नए विचारों से मन परिपूर्ण रहेगा। पारिवारिक स्‍तर पर सुख मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं।

मकर -: कार्यों में विलंब के कारण मन खिन्‍न रहेगा। शेयर मार्केट और सट्टेबाजार में फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है। नया वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।

कुंभ -: व्‍यवसाय आदि कार्यों के लिए अच्‍छा समय है। प्रतिस्‍पर्धी परास्‍त होंगें। इस समय आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिला मित्रों से लाभ के संकेत हैं। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

Birth Stone

 

मीन -:  भोग-विलास के कार्यों पर धन खर्च होगा। अहंकार से मन परिपूर्ण रहेगा। गरिष्‍ठ भोजन से दूर रहें। पिता को लाभ की संभावना है। घर की सजावट पर ध्‍यान दे सकते हैं।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

5/5 - (1 vote)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here