सूर्य, बुध की राशि कन्या मे आ रहे हैं जहाँ देव गुरु बृहस्पति पहले से विराजमान हैं, बुध सूर्य के मित्र हैं और वह भी इस महीने सूर्य के साथ अपनी ही राशि मे आ जाएंगे जिससे तीनों ग्रह एकसाथ कन्या राशि मे गोचर करेंगे। राशि के अनुसार देखते हैं कि किस पर क्या असर आता है।
मेष: सूर्य का यह गोचर आपको प्रतियोगिता में बहुत मेहनत करवाने के बाद सफलता दिलाएगा, शिक्षा के क्षेत्र में भी मनचाहा परिणाम आएगा। सेहत के हिसाब से समय अच्छा रहेगा परंतु इस वक्त आँखो को लेकर ध्यान रखें। आँखों से जुडी समस्या को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। व्यापार के लिए समय अच्छा है पर आपका आलस आपको नुकसान देगा। अपने देरी से करने वाले काम को समय से करना सीखिए। मैनेजमेंट और बैंकिंग से जुडे लोगों को फायदा होगा।
पढ़ें अपना मेष दैनिक राशिफल हिंदी में
वृषभ: आपकी पढाई के लिए समय बहुत अच्छा है। मन को भटकने न दें। मन भटकते ही पढाई से ध्यान हट जाएगा और इतना अच्छा समय हाथ से चला जाएगा। अपनी माता की सेहत का पूरा ध्यान रखें, कोई बीमारी उनको परेशान कर सकती है। नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा है। नई नौकरी की चाहत तो वह मिल जायेगी। वैवाहिक ज़ीवन मे कुछ परेशानी आ सकती है। आप अपना पूरा समय अपने परिवार को दें।
पढ़ें अपना वृषभ दैनिक राशिफल हिंदी में
मिथुन: आप इस समय किसी प्रेम सम्बंध मे पड़ कर अपना सारा ध्यान उस तरफ कर देंगे इससे आपकी पढाई से ध्यान हटेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो भी वहां आपका मन नही लगेगा इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। सेहत के लिए समय ठीक है परंतु शरीर मे घुटने की दर्द से कुछ परेशान रहेंगे। व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा, नया काम शुरु किया है उसके लिये भी समय अच्छा रहेगा। ज़ीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है आपस मे आप दोनों में वाद-विवाद होगा।
शुक्र करेगा 19 सितंबर को तुला राशि में गोच…
कर्क: इस महीने आप अपनी मनपसंद जगह घूमने भी जा सकते हैं या अपने लिए समय निकाल कर अपनी चाहत पूरी करेंगे, अच्छा भी है खुद की खुशी के लिए ही ज़ीना चाहिए। जीवनसाथी से मतभेद चल रहा था तो वह अब दूर होगा। अगर विवाह नही हुआ तो विवाह की बात चलेगी और पक्की भी हो जाएगी। सेहत के लिए समय ठीक है। अगर आपको रक्तचाप की परेशानी है तो जरुर ध्यान रखें। भाग्य आपका साथ दे रहा है। काम के लिये भी यह समय अच्छा रहेगा।
पढ़ें कर्क दैनिक राशिफल हिंदी में
सिंह: वाणी बहुत प्रभावशील होगी। जो बोलेंगे सामने वाले पर प्रभाव छोडेगी। किसी को कोई सलाह देंगे तो वो उसके काम आएगी। इस महीने जो निर्णय लेंगे वो आगे चल कर आपके बहुत काम आएंगें। आप कुछ आलस महसूस करेंगे उसके लिए काम कल पर टालेंगे सुबह समय पर उठें और अपना काम समय पर करें। कोई नया काम शुरु करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। व्यापार के लिए महीना लाभदायक है। पढाई के लिए समय बहुत अच्छा है थोडी सी मेहनत से ही मनचाहे परिणाम मिलेंगे।
पढ़ें सिंह दैनिक राशिफल हिंदी में
कन्या: इस महीने सेहत को लेकर लापरवाही न करें। गैस बदहजमी के कारण पेट में तकलीफ हो सकती है। बाहर का खाना न खाएं। अगर किसी दूसरे की सलाह लेकर काम करेंगे तो आर्थिक मामले मे नुकसान हो सकता है। अपनी ही समझदारी से काम करें। परिवार को लेकर समय ठीक रहेगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें, नहीं तो दुरी बन जाएगी। लम्बे समय से शिक्षा को लेकर किसी नतीजों का इंतजार कर रहे थे तो इस महीने वह भी आएंगे वह आपके लिए सकारात्मक ही होंगे।
पढ़ें कन्या दैनिक राशिफल हिंदी में
तुला: इस महीने आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। शरीर मे दर्द की वजह से परेशानी होगी ठंडा भोजन न खाएं। निवेश के लिए समय अच्छा है। नई प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो वह भी इस महीने ले सकते है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घुमने जा सकते है। पारिवारिक माहौल भी अच्छा बना रहेगा घर मे कोई नया मेहमान आ सकता है या आने की खुशखबरी मिल सकती है। पढाई मे अधिक ध्यान दें लापरवाही न करें।
शनि करेगा 2017 में धनु राशि में गाोचर, जान…
वृश्चिक: सेहत को लेकर समय ठीक नही है, ज़रा सा बुखार या चोट से भी परेशान कर सकती है समय से उपचार करते रहें। इस महीने जमीन को लेकर कोई फैसला न लें, आपके लिए अहितकारी हो सकता है। अपने परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आप अब तक अपने परिवार को समय नही दे रहे जिससे रिश्तों मे खटास आ रही थी अब आप वह कमी भी पूरी कर रिश्ता पहले जैसा मधुर कर देंगे। नौकरी की तलाश मे थे वह भी पूरी होगी मनचाही जगह मनचाहा काम मिल सकता है।
पढ़ें अपना वृश्चिक राशिफल हिंदी में
धनु: सेहत के लिए समय ठीक है पुरानी बीमारी के लिए अब तक परेशान थे वह भी ठीक होने लगेगी। पहले से अच्छा महसूस करेंगे। इस महीने कोई आपका शत्रु बन सकता है और वह आपका नुकसान भी कर सकते हैं सावघान रहें। आप और आपके जीवन साथी के बीच किसी गलतफहमी के चलते रिश्तों में खटास आ सकती है। शक का कोई ईलाज नही है ध्यान रखें। इंजीनियरिंग से जुडे बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा।
मकर: इस महीने गले से या छाती सी जुडी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। अपने खानपान का ध्यान रखें। कोई मानसिक तनाव भी आपको परेशान कर सकता है। व्यापार के लिए समय ठीक रहेगा परंतू इस महीने कोई नया काम न करें जो जैसा है वैसा चलने दें। नौकरी के बदलाव के लिए भी इंतजार करें, जहाँ काम कर रहे हैं अभी चुपचाप करते रहें। जनवरी के बाद ही कुछ सोचें। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो और अगर उनको समय नही दे रहें तो बात बिगड सकती है।
कुंभ: मौसम के बदलाव की वजह से सेहत कुछ परेशान कर सकती है। सुबह-शाम व्यायाम करें और संतुलित भोजन करें। इस महीने कोई कर्ज़ न लें नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड सकती है। लाभ के पूरे साधन बन रहे हैं परंतु नया काम अभी न करें। नौकरी में मन भटकेगा, चिडचिडे भी होने लगेंगे पर परेशान न हों महीने के अंत तक ठीक हो जाओगे। किसी से प्यार करते हो तो इस महीने उनको कह दो वहाँ से सकारात्मक जवाब मिलेगा। जीवन साथी से भी सम्बंध मधुर बने रहेंगे आप उनकी सेहत का ध्यान रखें।
पढ़ें कुम्भ दैनिक राशिफल हिंदी में
मीन: सेहत के लिए समय ठीक रहेगा मानसिक स्थिति भी पहले से अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय ठीक रहेगा परंतु किसी मित्र के साथ मनमुटाव हो सकता है। महीने की शुरुवात मे आपके खर्चे बढ सकते हैं। आप अपने ऊपर बेवजह खर्च करेंगे आमदनी से ज्यादा व्यय होगा। व्यापार के लिए समय ठीक रहेगा नौकरी के लिए भी पहले से बेहतर महसुस करेंगे। छात्रो के लिए समय कठिन हो सकता है। डट कर मेहनत करनी पड़ेगी। किसी सीनीयर की मदद लेनी पड़ेगी तो कठिनाई अपने आप दूर हो जाएगी।
मंगल का धनु में गोचर, बनेगी या बिगड़ेगी आप…
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook