22 सितंबर, 2016 को बुध ग्रह सिंह राशि में मार्गी हो रहा है। बुध ग्रह के इस राशि परिवर्तन का विभिन्न 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।
मेष -: आपके लिए थोड़ा मुश्किल समय है। मन कुंठा से भरा रह सकता है। हिम्मत से काम लें और निराश न हों। तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है। संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने का प्रयास करें।
वृषभ -: यदि आप लंबे समय से कहीं दूर यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो इस समय आपकी यह मनोकामना पूर्ण हो सकती है। मन में दुविधा रहेगी एवं कार्यों में देरी आएगी। आत्मविश्वास से काम लें। पारिवारिक स्तर और सेहत के लिहाज़ से नाजुक समय है।
मिथुन -: सेहत खराब रह सकती है। नियमित व्यायाम से लाभ होगा। धन लाभ के संकेत बने हुए हैं। गलत कामों से दूर रहें। लक्ष्य को स्पष्ट कर के आगे की योजनाएं बनाएं। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी ढ़ूंढ रहे जातकों को सफलता मिलेगी।
Click here to get Annual Report
कर्क -: छात्रों के लिए बहुत अच्छा समय है। व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। लंबे समय से रूके काम पूरे होंगें। सेहत का ध्यान रखें। घर के कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में रूकावट आ सकती है। किसी बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है।
सिंह -: पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। रोजमर्रा के कामों में व्यस्त रहेंगें। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनी मधुर वाणी से आप सभी का मन जीत पाएंगें। पैसे के निवेश के लिए अच्छा समय है। संतान की ओर से सुख मिलेगा।
कन्या -: घूमने-फिरने जा सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों में मन लगेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसायिक यात्राओं में लाभ होगा। निवेश करने से बचें। प्रयासों में सफलता मिलेगी। पैसों के लेन-देन से बचें।
तुला -: आपके अडियल स्वभाव में सुधार आएगा। इस समय सबकी बात सुनें लेकिन अपने मन की ही करें। मन की बात अपने करीबियों से साझा करें। कुल मिलाकर आपके लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक -: कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगें। दूसरों से बेहतर करने के कारण आपमें अभिमान आ सकता है। अपनी क्षमता से ज्यादा दूसरों से अपेक्षा रख सकते हैं। लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें।
धनु -: इस राशि वाले जातकों के वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी भी प्रकार के लालच पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपके लिए यह सामान्य समय है।
मकर -: – आपके लिए गोचर ज्यादा अच्छा साबित नहीं होगा। खर्चे में वृद्धि होगी तो वहीं स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। मानसिक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है।
कुंभ -: मानसिक रूप से मजबूत रहेंगें। आपकी सकारात्मक सोच से प्रगति के नए मार्ग प्रशस्त होंगें। छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
मीन -: इस गोचर का आपको मिला-जुला प्रभाव मिलेगा। खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook