1 नवम्बर को हो चुका है मंगल का मकर राशि में गोचर, पड़ेगा सभी राशियों पर असर

मंगल का मकर राशि में गोचर

1 नवंबर को मंगल ग्रह धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेगा। मंगल के इस गोचर का बारह राशियों पर विभिन्‍न असर पड़ेगा। तो आइए जानते हैं आपकी राशि पर क्‍या होगा इसका प्रभाव -:

मेष -:

कार्यस्‍थल पर मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। नए लोगों से संपर्क होगा। परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। यात्राओं में सफलता मिलेगी। वाणी की मधुरता से लोगों का मन जीत पाने में सफल होंगें।

Kundli Software

वृषभ -:

शत्रु परास्त होंगें। मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कार्यों में रुकावटें आएंगीं। आलस से भरे रहेंगें। धन का खर्च बढ़ेगा। माता के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन -:

दान-पुण्य के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नए विचारों से मन परिपूर्ण रहेगा। पारिवारिक स्तर पर सुख मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं।

कर्क -:

व्यापार में वृद्धि एवं आय के साधन बढेंगें। व्यापारिक पार्टनर के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आय के साथ-साथ खर्चा भी बढ़ेगा। बेवजह चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। परिवार में शुभ कार्य होने के आसार नज़र आ रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिक क्रोध न करें। व्यापार और नौकरी में ज्यादा मेहनत से ही सफलता हासिल  होगी।

सिंह -:

यह समय आपके लिए पैसा और वक्त की दृष्टि से खराब चल रहा है। नए लोगों से संबंध बनेंगे एवं आगे चलकर इनसे लाभ होगा। पैसों के निवेश के बारे में सोच सकते हैं। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का अंत होगा। पूर्व में किये गये निवेश से लाभ प्राप्त होगा। आय के साधन बढ़ेंगें।

Horoscope Hindi 2025

कन्‍या -:

यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए अशुभ हो सकता है। इसके प्रभाव में आपकी गुप्त बातें और योजनाएं बाहर आ सकती हैं। धन की हानि भी संभव है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से पैसा अटक सकता है। गोपनीयता भंग होने के कारण आपके व्यापार और नौकरी पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आपके कटुवचनों से संबंधों में खटास आ सकती है। सतर्क रहें। इस समय आपके गुप्त संबंध भी लोगों के सामने आ सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं।

तुला -:

इस राशि वाले लोगों को यह गोचर सामान्‍य फल देगा। अचानक धन लाभ होगा। किसी बड़ी शख्‍सियत से मुलाकात हो सकती है। नए काम बनेंगे। नौकरीपेशा और व्‍यापारियों के लिए काफी अच्‍छा समय है। लोन चुकाने की सोच रहें हैं तो इस समय आपको सफलता मिलेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। अपने संबंधों में प्‍यार की कमी नहीं होने दें। रुके हुए सरकारी काम पूर्ण होंगे।

वृश्चिक -:

नौकरीपेशा या व्‍यापारी अपने क्षेत्र में आगे बढ़ेंगें और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगें। इस समय आपको हर कार्य में सफलता हासिल होगी। विरोधी परास्‍त होंगें। बहुत दिनों से रुके हुए काम भी इन दिनों में पूरे होगें। रोजगार के नए अवसर प्राप्‍त होंगें। नए दोस्‍त भी बन सकते हैं। कार्यस्‍थल पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लव लाइफ के लिए भी अच्छा समय है।

धनु -:

कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। घर-परिवार में भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यह समय घर के मुद्दों को सुलझाने के लिए बेहतर है। अपना थोड़ा समय निकालिए और भविष्य  की प्लानिंग करिए। व्यापपार में सफलता मिलेगी।

Birth Gemstone

मकर -:

इस गोचर के प्रभाव में आप बहुत ज्यादा बातूनी बन जाएंगें और लोगों को भी आपकी बात सुनने में मज़ा आएगा। वैवाहिक संबंधों के लिए अच्छा समय है। यदि पार्टनर से लंबे समय से अनबन चल रही है तो वह इस दौरान खत्मए हो सकती है बस जरूरत है तो आपके द्वारा प्रयास करने की।

कुंभ -:

सबके साथ मेलजोल बढ़ाएं और ऑफिस में अपने सहकर्मियों को खुश रखने की कोशिश करें क्योंकि यह आपको ही फायदा पहुंचाएगा। धन का खर्च कम करें। इस समय धन की बचत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 

मीन -:

वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने की जरूरत है और प्रयास पहले आपको ही करने पड़ेंगें। रिश्तों  में अहंकार न लाएं। व्यवहार को थोड़ा नर्म रखें वरना आपको ही नुकसान होगा। निजी जीवन में तो समस्याएं आएंगीं ही इसका आपके व्यापार और नौकरी पर भी असर पड़ेगा।

Buy Rudraksha

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here