3 जुलाई, 2017 को बुध का कर्क राशि में गोचर करेगा। बुध ग्रह लगभग 29 दिनों तक एक राशि में गोचर करता है। इस ग्रह परिवर्तन का विभिन्न बारह राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि ये गोचर आपके लिए क्या खास लेकर आया है।
मेष राशि वालों को रहेगा तनाव
मेष राशि के चौथे भाव में बुध गोचर करेगा। बुध को राजकुमार का दर्जा हासिल है। इस गोचर के दौरान मन में तनाव की स्थिति रहेगी। जीवन में अस्थिरता आ सकती है। जो भी पैसा आएगा वो खर्च हो जाएगा। बचत पर ध्यान नहीं दे पाएंगें।
वृषभ राशि के लिए है मुश्किल समय
इस गोचर के दौरान वृषभ राशि के जातकों को दूसरों के साथ घुलने-मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। ये समय आपके लिए थोड़ा मुश्किल साबित होगा।
मिथुन राशि वाले धन को रखें संभालकर
मिथनु राशि के दूसरे भाव पर बुध का प्रभाव रहेगा। इस समय आपको अपने धन को संभालकर रखना है। परिवार के लिए अच्छा समय है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अतिथि के आने की वजह से परेशान रह सकते हैं।
अभिमंत्रित रुद्राक्ष आर्डर करने के लिए क्लिक करें
कर्क राशि के खर्चों में होगी बढ़ोत्तरी
कर्क राशि के बारहवें भाव में बुध का गोचर रहेगा। इस कारण आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। जल्दबाजी़ में कोई निर्णय न लें। कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि, परेशानी में रहेंगें
इस गोचर के दौरान सिंह राशि के लोगों को किसी नई जगह या वातावरण में जाना पड़ सकता है जिस वजह से शुरुआत में आपको थोड़ी बहुत परेशानी होगी लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। पुरानी बातें याद आ सकती हैं।
अभिमंत्रित और प्राकतिक रत्न प्राप्त करें
कन्या राशि के कार्यों में आएगी रुकावट
बुध, कन्या राशि का ही स्वामी है लेकिन फिर भी आपको बहुत अच्छे लाभ नहीं मिलेंगें। कुछ काम बनते-बनते अटक सकते हैं। अकारण ही कार्यों में देरी आएगी। मन में तनाव रहेगा। शुभ फल प्राप्त नहीं होंगें।
धन लाभ और सुख समृद्ध रहने के लिए अभिमंत्रित राशि रत्न धारण करें
तुला राशि वाले सेहत पर दें ध्यान
बुध तुला राशि के दशम भाव में रहेगा। ये गोचर आपको मिलेजुले परिणाम देगा। जल्दबाज़ी में किए गए काम से आपके कार्य की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। आप बहुत सोच-समझकर किसी काम की शुरुआत करते हैं। इतना ज्यादा सोचना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
वृश्चिक राशि, धार्मिक कार्यों में लगेगा मन
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ये गोचर अत्यंत शुभ साबित होगा। चूंकि बुध आपके धर्म भाव में विराजमान रहेगा इसलिए आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। भगवान विष्णु की आराधना के लिए अच्छा समय है।
धनु राशि, पुराने दोस्तों से होगी मुलाकात
किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। सेहत के लिए अच्छा समय है। आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।
मकर राशि के संबंधों में आएगी खटास
इस गोचर के दौरान आप अपने शुभचिंतकों के बारे में सोच सकते हैं। अपनी बात और राय को लेकर आप अड़ सकते हैं जिस वजह से संबंधों में खटास पड़ सकती है। शिक्षा के लिए अच्छा समय है।
अभी निकालें अपनी फ्री जन्म कुण्डली
कुंभ राशि के लोग काम पर दें ध्यान
कुंभ राशि के छठे भाव में बुध गोचर करेगा। इस समय रोमांस की जगह काम पर आपको ध्यान देना पड़ सकता है। उसी से आपको फायदा भी होगा। अपने अतीत को लेकर ना बैठें। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
मीन राशि को मिलेगा परिवार का साथ
बुध के इस गोचर के शुरुआती दिनों में आपको मुश्किल हो सकती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ दिनों बाद परिस्थिति सामान्य हो जाएगा। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook