अंक ज्योतिष एक पूर्ण और चमत्कारिक शास्त्र है। जो अंकों के रहस्यों को बारीकी से अध्ययन कर भविष्य को प्रकाशमय करता है। अंक ज्योतिष के नौ अंक नौ ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते है। इस लेख के द्वारा में आपकों उन अंको से अवगत कराऊंगा जो की रहस्यमय होने के साथ-साथ खतरनाक भी हैं। इन अंकों के अंदर इतिहास की और भविष्य की अनेक दर्दनाक घटनायें छुपी हुई हैं-
अंक 3
3 अंक गुरु का अंक होता है। इस अंक का प्रभाव जातक को मेधावी और बुद्धिमान बनाता हैं। लेकिन यह अंक सर्वदा शुभ फल नही देता, इस अंक के रहते अनेक दुर्घटनाये और हादसे इतिहास में होते रहे हैं। 12 जनवरी 2010 में हैंती में आया भूकम्प जिसमे 1 लाख से 3 लाख के मध्य लोगों की मृत्यु हुई थी, 30 अक्टूबर 2008 में असम ट्रैन हादसा, 12 मार्च 1993 में मुम्बई में आतंकवादी हमला जिसमे 300 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी। ऐसी ही अनेक दर्दनाक घटनाओं का रहस्य हमें अंक 3 में देखने को मिलता है।
अंक 4
राहु का यह अंक सभी अंकों में सबसे अधिक रहस्यमय है। 13 नम्बर को अनलक्की कहे जाने का सबसे बडा कारण 13 का जोड 4 ही है। 4 अंक सर्वाधिक पीडा पहुंचाने वाला अंक है। इस अंक में पैदा होने वाला जातक अनेक क्षमताओं से युक्त होकर रहस्यमयी होता है। उसकी गहराईयों को नापना असान नही है। इस अंक का विश्व की अनेक घटनाओं से नाता रहा है। यह अंक आतंकवादी हमले की ओर अधिक इशारा करता हैं। 13 जुलाई 2011 मुम्बई ब्लास्ट, 13 फरवरी 2010 पुणे ब्लास्ट, 13 मई 2008 जयपुर ब्लास्ट, इसके अलावा 22 मार्च 893 में आया भूकम्प जैसी अनेकों दर्दनाक घटनाओं की तरफ ये अंक इशारा करता है।
अंक 8
यदि इतिहास की तरफ देखा जाये सबसे अधिक मृत्यु इसी अंक के इशारे पर हुई हैं। इस अंक में बडे आतंकवादी हमले, युद्ध, भूकम्प, बाढ आदि देखे गये हैं। 26 नवम्बर 2008, मुम्बई आतंकवादी हमला, 26 अक्टूबर अमेरिका हमला, 8 अक्टूबर 2005 पाकिस्तान में भूकम्प जिसमे 86000 लोगों की मृत्यु हुई, इसी तरह 26 दिसम्बर 2004 में सुमात्रा, इंडोनेशिया में आया भूकम्प इस दर्दनाक अंक की दर्दनाक कहानी को बयां करते हैं। जिसमे 2 से 3 लाख के मध्य मौतें हुई थी। 17 जून 2013 को बाढ के द्वारा आई दर्दनाक तबाही जिसने न सिर्फ उत्तराखण्ड को बल्कि पूरे भारत को झंकझोर कर रख दिया था।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook