बारह रा‍शियों के लिए कैसा होगा फरवरी माह – जानें फरवरी 2017 का राशिफल

मेष राशि 

इस राशि वालों के लिए यह महीना सामान्य कहा जायेगा। बहुत सारे मेहमानों की खातिरदारी आपका मूड खराब कर सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है। आर्थिक मामलों में अटके काम बनेंगे। खानपान पर विशेष ध्यान दें। इस समय आपकी तबियत बिगड़ सकती है। नौकरी करने वालो के लिए थोड़ा मुश्किल वाला समय है। वहीं व्यवसाय करने वालों के लिए समय सामान्य है। वैवाहिक जीवन में उठापटक बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।

ज्योतिषाचार्य जी से जानें अपने करियर की रिपोर्ट 

वृषभ राशि 

ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते आपके लिए कोई परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीजें सुलझाई जा सकती हैं। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। शुभ ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगें जिनकी वजह से आप खुशी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्‍य रहेगी। मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ आराम मिलेगा। अनए व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ों से बात अवश्य करें। वहीं नौकरी करने वाले अपने बॉस से मेल जोल बनाये रखें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रोमांस के मामले में इस माह आपकी लाइफ मुश्किलों से भरी रहने वाली है।

Daily Horoscope

 जानें नए साल का भविष्‍य

मिथुन राशि 

अगर आप बहुत ज्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को खत्म कर देंगे। मनोरंजन और सौन्दर्य में इजाफे पर जरुरत से ज्यादा वक्त न खर्च करें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आपका शारीरिक स्वास्थय आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। नौकरी वालों के लिए यह समय अनुकूल नही है। व्यापार में कोई नया काम न करें। वैवाहिक जीवन में खटपट यानि अनबन रह सकती है।

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

अभी लें बिजनेस रिपोर्ट और चमकाएं अपना व्‍यापार

कर्क राशि   

इस समय आप किसी बड़े वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा यानि की सोशल लाइफ में आप बहुत ज्‍यादा एक्‍टिव होने वाले हैं। संतान पक्ष आपको व्यथित कर सकता है। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान से परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति धीरे-धीरे होगी। आमदनी के लिहाज से समय सामान्‍य है। कुछ लोगों को सर्वाइकल पेन हो सकता है। व्यवसाय के लिए समय अच्छा नही रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को समय से खुद को परिवर्तन करना पड़ेगा। वैवाहिक संबंधो में सुधार की सम्भावना है।

 खुद जानें अपने करियर का हाल

Weekly Horoscope

सिंह

इस राशि वालों के लिए यह महीना मध्यम रहेगा। अपने बच्‍चे को सर्दी से बचाकर रखें। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ्य रहेगा। भौतिक वस्तुओं परें अत्यधिक खर्चा हो सकता है। नये अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। इस महीने आमदनी में वृद्धि होने के संकेत है। रक्तचाप के रोगी सावधान रहें। नौकरीपेशा वालों के लिए समय अच्छा है। व्यापार करने वाले सोच समझ कर फैसला करें। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालो के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

लाल किताब के उपायों से संवारें अपना भविष्‍य

कन्‍या

निर्धन व्यकितयों के प्रति दया के भाव उत्पन्न होंगे। किसी को अपशब्द न कहे। छात्रों का अध्ययन सामग्री खरीददने में अत्यधिक व्यय होगा। शोध कार्यों में लगे छात्रों के लिए का समय अनुकूल रहेगा। माह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी। माइग्रेन की बीमारी आपको परेशान कर सकती है। लोहे के व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। प्रेम सम्बन्धो में दूसरों की बातों पर ध्यान न दें।

जानें नए  साल का भविष्‍य

तुला

वाणी में संतुलन बनायें रखें। नयें सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। वाहन आदि का प्रयोग बड़ी ही सावधानी से करें अन्यथा कोई दुर्घटना घट सकती है। पैसों के लिए किये गए प्रयासो में आपको सफलता मिलेगी। वाहन का प्रयोग करने से बचें। नौकरी करते हैं तो इस समय अपने सहकर्मिर्यों से बिलकुल भी झगड़ा न करें। व्यवसाय वाले इस समय नया काम न शुरू करे। वैवाहिक सम्बन्धो में मधुरता आने के संकेत है। जो लोग रिलेशन में हैं उनके लिए ये सबसे खराब समय होगा।

लाल किताब के उपायों से संवारें अपना भविष्‍य

Monthly Horoscope

वृश्चिक

रोज़ नए-नए काम करने के लिए आपका मन बेचैन रहेगा। एक कार्य को पूरा करने के बाद ही दूसरा कार्य शुरू करें। पार्टनरशिप के कार्यों में लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में दान देने के आसार हैं। आशा के अनुरूप कार्य न होने से मन दुःखी होगा। इस माह आमदनी की अपेक्षा खर्चे अधिक रहेंगे। रीढ़ की समस्या आपको परेशान कर सकती है। नौकरी करने वाले अपने सहकर्मियों ने उलझे। व्यापार में नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा लेकिन प्रेम सम्बन्धो में दूरियां बढ़ेंगी।

अभी लें बिजनेस रिपोर्ट और चमकाएं अपना व्‍यापार

धनु

कान के दर्द की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे। जल विभाग में कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। वैवाहिक जीवन में नोकझोक होने के आसार है। रिलेशन में हैं तो इस समय आपका रिश्‍ता पूरे परवान पर होगा। लव लाइफ के लिए काफी अच्‍छा समय है। अपने बॉस को इस समय खुद पर ज्‍यादा हावी न होने दें वरना आपके आत्‍मसम्‍मान को हानि पहुंच सकती है।

जानें नए  साल का भविष्‍य

मकर

पैसों के मामले में आपको सिर्फ एक जगह से ही फायदा होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आँखों का विशेष ख्याल रखें। कम्पटीशन वाले छात्रों को सफलता मिलने के आसार हैं। व्यवसाय में इस समय हाथ न डालें तो ही अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में आपको विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

खुद जानें अपने करियर का हाल

Semi Precious Gemstones

कुंभ

तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। माह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति खराब रहेगी। वाहन की गति पर नियन्त्रण बनायें रखें। व्यवसाय में निवेश का यह अच्छा समय नही है। नौकरी करने वाले खास कर शिक्षक वर्ग लापरवाही न बरतें। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ने की सम्भावना है। प्रेम में असफलता प्राप्त हो सकती है।

अभी लें गुरु गोचर रिपोर्ट

मीन

इस राशि वाले जातको के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। कार्य योजनाओं के प्रति सतर्कता बरतनें की आवश्यकता है। इस माह आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। पेट की समस्या से आपको निजात मिल सकती है। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने का अच्छा समय है। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाये रखे। वैवाहिक जीवन में कटुता बनेगी। प्‍यार को लेकर ओवर काफन्फिडेंस न हों।

सरकारी नौकरी चाहते हैं तो यहां पूरी हो सकती है आपकी ये मनोकामना

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here