जल्द ही जून का महीना शुरु होने वाला है और ऐसे में आपको भी उम्मीद होगी कि जो कुछ इस महीने नहीं मिल पाया वो शायद जून में आपको मिल जाए।
ज्योतिषशास्त्र के द्वारा आप अपने भविष्य के बारे में अपनी राशि अनुसार जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं जून का माह राशि अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि
सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेगा। आपके लिए ये माह सामान्य रहेगा। पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से बचकर रहें वरना कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। बेवजह यात्रा करने से बचें। आमदनी में वृद्धि होगी। सेहत के लिए अच्छा समय है। नौकरी और व्यवसाय करने वाले लोगों को फायदा होगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए जून का माह ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। उधार देने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं और उन्हें कहीं घूमने ले जाएं। सरकारी कर्मचारियों को इस समय थोड़ी दिक्कत हो सकती है। लापरवाही ना बरतें। दोस्तों को लेकर मन उदासीन रहेगा। कार्यों में रूकावट आएगी जिस वजह से आर्थिक नुकसान होगा। आंखों में समस्या आ सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को तरक्की पाने में दिक्कत आ सकती है। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मुद्दे अड़चनें बन जाएंगीं। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल बनाकर रखें।
मिथुन राशि
इस महीने मंगल मकर राशि में विचरण करेगा। 9 जून को बुध मिथुन राशि में आएगा और 26 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेगा। आपके अनुचित व्यवहार की वजह से लोग आपसे दूर जा सकते हैं। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी जोकि आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में बाधाएं उत्पन्न होंगीं। व्यापार में किसी नए काम में हाथ ना डालें। नौकरी में प्रगति के अवसर मिलेंगें। अपने जीवनसाथी से कोई वादा ना करें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
कर्क राशि
इस महीने गुरु वक्री होकर तुला राशि में रहेगा। रोमांस और घूमने-फिरने के लिए अच्छा समय है। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आय के लिए अच्छा समय है। सेहत का ध्यान रखें। करियर और व्यापार में उठापटक चलती रहेगी। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी।
सिंह राशि
इस महीने धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकता है। आपके कार्यों में शिथिलता आएगी। फालतू के कामों में बुद्धि ज्यादा लगाएंगें। कार्यों की धीमी गति आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आमदनी अच्छी रहेगी। सेहत खराब थी तो अब ठीक हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने सहयोगियों से मधुर संबंध बनाए रखने हैं। नए व्यापार के लिए सही समय नहीं है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
कन्या राशि
परिवार के साथ कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें। दोस्तों का साथ मिलेगा और आप खुश रहेंगें। जीवनसाथी के सहयोग ना मिलने के कारण आपका मन व्यथित रहेगा। पैसों को लेकर किए गए प्रयासों में आपको असफलता मिलेगी। वाहन ना चलाएं। व्यापार में निवेश ना करें। नौकरी करने वाले लापरवाही ना बरतें। वैवाहिक संबंध में आपसी सहयोग की कमी आएगी।
तुला राशि
यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने गहन विचारों से किसी समस्या का हल निकाल सकते हैं। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। आंखों का ख्याल रखें। नौकरीपेशा जातकों को सहर्मियों से परेशानी हो सकती है। व्यापारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक राशि
इस समय आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऊंची जगहों पर काम करने वाले लोगों से मिलना-जुलना है। नींद और बढिया खाने का लुत्फ उठा पाएंगें। नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगें। जो भी काम करेंगें वो उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत में सुधार होने की संभावना है। व्यवसाय के लिए सामान्य समय रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में थोड़ा असहज महसूस कर सकते है।
धनु राशि
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद कर सकते हैं। नए विचारों और नई सोच के साथ नए कार्यों का सृजन कर सकते हैं। बेकार के कामों में धन का व्यय ना करें। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। पेट खराब हो सकता है। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के कारण परेशानी आ सकती है। कोई नया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आमदनी में कम लेकिन वृद्धि होगी। खानपान संयमित रखें। मार्केटिंग की नौकरी करने वाले लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापारी उधारी देने से बचें। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखें।
कुंभ राशि
अपने गुरुजनों का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें। घर में आपके बेपरवाह रवैये की आलोचना हो सकती है। किसी के मामले में दखलअंदाजी ना करें। दिमाग शांत रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन समय के साथ गिरावट आएगी। सेहत में समस्या आ सकती है। खाने का ध्यान रखें। नए निवेश से बचें। नौकरी करने वाले जातकों को सहयोगियों से परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है।
मीन राशि
अपने सपनों को पूरा करने में सफल हो पाएंगें। दूसरों की मदद ले सकते हैं। दूसरों को अपने मन की बात ना बताएं। बहुत मेहनत के बाद ही धन लाभ होगा। व्यवसाय में प्रगति के अवसर बन रहे हैं। नौकरी करने वाले लोग ऑफिस में बाकी लोगों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बढ़ेगा।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online
दूसरों की मदद ले सकते हैं। दूसरों को अपने मन की बात ना बताएं। बहुत मेहनत के बाद ही धन लाभ होगा। व्यवसाय में प्रगति के अवसर बन रहे हैं। नौकरी करने वाले लोग ऑफिस में बाकी लोगों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बढ़ेगा।