कन्या वार्षिक राशिफल 2019 – कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए 2019?

दोस्तों आपको नववर्ष 2019 की बहुत बहुत शुभकामनाएं- यह वर्ष आपके लिए ढेर सारी खुशिया लेकर आये यही हम अपनी संस्थान की ओर से कामना करते है।

kanya-varshik-rashifal-2019

हम सभी जानते है की नया साल आने के पहले ही हमारे मन में अपने भविष्य के बारे में जानने की जिज्ञासा जागृत होती है, की यह नया साल हमारे लिए किस प्रकार से व्यतीत होने वाला है, क्या इस वर्ष हमारा व्यवसाय प्रगति करेगा? क्या हमें अपना मनचाहा साथी मिलेगा? घर में सुख-शांति बनी रहेगी? संतान सुख मिलेगा? हमारे पास धन-संपत्ती आएगी? स्वास्थ्य कैसा रहेगा? न जाने कितने सवाल मन में उत्पन्न होते है, उन सवालों के जवाब पाने के लिए ही हमारे अनुभवी ज्योतिषाचार्यों ने आपके लिए वर्ष 2019 का वार्षिक राशिफल विभिन्न 12 राशियों के अनुसार आपके लिए तैयार किया है सौर मंडल में स्थित 9 ग्रहों की चाल तथा उनका विभिन्न 12 राशियों पर पड़नेवाला सकारात्मक तथा नकारात्मक परिणाम क्या होगा आइये अब हम जानते है।

राशिफल 2019 के अनुसार कन्या राशि के जातकों को इस साल मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आइए अब हम देखते है कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 में करियर कैसा रहने वाला है।

करियर

  • कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 करियर के लिहाज से मिलता-जुलता रहने वाला है।
  • आपको कार्यक्षेत्र में अनेक प्रकार की दिक्कतों के साथ साथ अच्छे अवसर भी मिलने वाले है, यह आपके हाथ में होगा की आप किस तरह से कामकाज में बैलेंस बनाते है, अपने सहकर्मियों के साथ ऑफिस में बेवजह की बातों के कारण विवाद होंगे, आपके शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते है।
  • व्यापार करने वाले लोगों को कई बार काम को लेकर निराश होना पड़ सकता है, इस वर्ष आपको प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।
  • जो लोग फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कार्य कर रहे है, उनको धन लाभ के अच्छे अवसर इस वर्ष मिलने वाले है।
  • रंगमंच के कलाकारों को काम से सम्बंधित दिक्कते इस वर्ष परेशान करेंगी। इस वर्ष मार्च-अप्रैल के माह में खेल-प्रशिक्षक के रूप में कार्यभार सँभालने का आपको मौका मिलने के योग बन रहे है।
  • इस वर्ष नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन के योग भी बने हुए है परन्तु काम के प्रति लगन होगी तो ही आपका प्रमोशन होगा और सैलरी में वृद्धि होगी।
  • जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, उनको और और इन्तजार करना पड़ेगा, प्रयास जरी रखे सफलता देर से ही सही परन्तु मिलने के संकेत मिल रहे है।

Buy Gemstones

पारिवारिक जीवन

  • पारिवारिक सुख-शांति के लिए यह वर्ष मिश्रित रहनेवाला है। घर में बड़े-बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखे अन्यथा आपके लिए परेशानी उत्पन्न होगी।
  • इस वर्ष आप अपने नजदीकी मित्र या परिवार के किसी व्यक्ति को खो सकते है, जिसका गम आप पूरे साल नहीं भूल पाएंगे। भाई-बहनों के साथ कई बार अनबन होगी।
  • माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। इस वर्ष आपके घर-परिवार में कलह देखने को मिलेंगे जो कोर्ट-कचेहरी तक पहुँच सकते है।
  • आसपास रहनेवाले पड़ोसियों से भी आपकी तीखी बहस होगी जो बार बार उभर कर सामने आयेगी। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस होगी।
  • बच्चों के साथ आपका व्यवहार कभी अच्छा तो कभी बहुत ही बुरा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा बच्चों को भी सेहत से सम्बंधित दिक्कते बनी रहेंगी।
  • अगस्त के बाद धीरे-धीरे पारिवारिक सुख-शांति में इजाफ़ा होगा जिसके कारण घर-परिवार में थोड़ी खुशिया देखने को मिलेंगी।  

आर्थिक स्थिति

  • इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन सामान्य रहनेवाला है तथा आपको विभिन्न स्रोतों से आमदनी प्राप्त होगी। आप  इस वर्ष कार्य को बड़ी ही सूझ बूझ तथा चतुराई के साथ करते हुए नजर आयेंगे।
  • इस समय आपके द्वारा धन का अपव्यय जरुरत से ज्यादा देखने को मिल सकता है। यह वर्ष पैतृक संपत्ति प्राप्ति के लिए उत्तम है परन्तु पारिवारिक वाद-विवाद होने के कारण कोर्ट-कचेहरी का सामना करना पड़ सकता है।
  • घर-परिवार में अचानक खर्चे बढ़ने के कारण मार्च-अप्रैल महीने के आस पास कर्ज की स्थिति बन सकती है मानसिक चिंताए परेशान तथा धन हानि होने की संभावना है।
  • बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं उनकी ज़रुरतों को पूरा करने में पैसा अधिक ख़र्च हो सकता है। इस समय आपको संभालकर पैसे ख़र्च करने होंगे।
  • अक्टूबर-नवंबर तक धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस वर्ष कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं। आपके द्वारा धार्मिक यात्राये होंगी जिस पर आपका धन खर्च होगा।
  • धन का निवेश आप इस वर्ष के अंत तक कर सकते है।

Janam Kundali

संतान

  • यह वर्ष संतान प्राप्ति के लिए शुभ है। आप अगर नव विवाहित है तो इस वर्ष बच्चे की किलकारी आपके घर का वातावरण आनंदी करनेवाली है परन्तु बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरते।
  • जो लोग अपने बच्चो को शिक्षा प्राप्ति हेतु विदेश भेज रहे है उन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है, हो सकता है यात्रा के दौरान संतान को किसी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़े।
  • अपने छोटे बच्चो के स्वास्थ्य का ध्यान रखे निमोनिया, पीलिया होने के संकेत मिल रहे है या कोई शारीरिक क्षति पहुंच सकती है, जिसपर आपका धन खर्च होगा।
  • बच्चों की जिद के आगे ना झुके बल्कि उनको प्रेम से समझाने का प्रयास कीजिये। शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों का मन फालतू के कामो में अधिक रहेगा और पढाई से वो भटक सकते है।
  • यह वर्ष संतान की तरफ से कई प्रकार की परेशानिया उत्पन्न करने वाला है।

शिक्षा

  • इस वर्ष आपकी संतान परिश्रम के अनुरूप ही सफलता पाने में कामयाब होगी। कन्या संतान की तरफ से शिक्षा-प्रतियोगिता से सम्बंधित कोई खुश खबरी मिलने के कारण आप गौरान्वित महसूस करेंगे।
  • आपके लिए कॉम्पटीशन ज़्यादा कठिन होगा, हालांकि आप अपनी मेहनत से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में भी सफल रहेंगे।
  • जो छात्र खेल में अधिक रूचि रखते है उनको अपनी प्रतिभा दिखने का अवसर इस वर्ष मिल सकता है, वे अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।
  • गुरु तथा माता-पिता की सहायता से आप उच्च शिक्षा प्राप्ति में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे। जो छात्र कंप्यूटर से सम्बंधित कोर्से कर रहे है उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा जो भी शिक्षा वो ग्रहण करेंगे उसका लाभ भविष्य में देखने को मिलेग।
  • इस वर्ष के मध्य काल में सेहत खराबी के योग है जिसका असर आपकी शिक्षा पर दिखाई देगा परन्तु ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है समय रहते सब कुछ ठीक होगा।

स्वास्थ्य

  • इस वर्ष आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। साल की शुरुआत में आप उत्साहित और ऊर्जावान तथा चुस्ती-फुर्ती से भरे नज़र आएंगें लेकिन अप्रैल तक का समय आपकी सेहत के लिए ज़्यादा अनुकूल नही हैं उसके बाद आपकी सेहत में सुधार आएगा।
  • कामकाज का तनाव भी आपको शारीरिक थकावट देगा यहाँ आराम करने की सलाह आपको दी जाती है। रात में पर्याप्त नींद लें। इससे आप ताज़गी महसूस करेंगे।
  • फिट रहने के जिम ज्वाइन कर सकते है। सितंबर-अक्टूबर महीने में आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। अपनी दिनचर्या में योग और सात्विक आहार ले और ईश्वर का ध्यान करे।
  • इससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा रहेगा। आपको त्वचा सम्बन्धी रोग हो सकते है साफ़-सफाई का ध्यान रखे और नशे की वस्तुओ से दूर रहे।  इस वर्ष चोटिल होने के योग बने हुए है सतर्क रहे।

Buy Yellow Sapphire

प्रेम सम्बन्ध

  • इस वर्ष प्रेम संबंधो में सुधार देखने को मिलेगा। लव रिलेशनशिप में पार्टनर को पूरी अहमियत दें और उनके विचारों को समझें।
  • समय मिले तो उनको घुमाने के लिए ले जा सकते है इससे प्यार का रिश्ता और भी मजबूत होगा। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा।
  • जो जातक अपने प्रेमी के साथ विवाह करना चाहते है उनको कुछ पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष लव पार्टनर के साथ विवाद ना करें।
  • यदि रिलेशनशिप में किसी प्रकार का विवाद है तो उसके प्यार से सुलझाने का प्रयास करें। आपस में बात करके समस्या का समाधान ढूंढे।
  • जो जातक नए नए प्रेम संबंधो में है उनके लिए यह वर्ष अच्छा व्यतीत होने वाला है। इस वर्ष नई रिलेशनशिप की शुरुआत भी हो सकती है परन्तु नए रिश्ते की शुरुआत में जल्दबाज़ी दिखाना उचित नहीं है अन्यथा जल्दबाजी में धोखा मिल सकता है।  

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook

4.6/5 - (7 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here