मंगल करेगा वृषभ राशि में गोचर
13 अप्रैल, 2017 को मंगल ग्रह मेष राशि से वृषभ में गोचर करेगा। इस गोचर का विभिन्न 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए ये गोचर क्या खास लेकर आया है।
मेष राशि
पराक्रम में बृद्धि व विरोधियों से संघर्ष करने की क्षमता का विकास होगा। हालाँकि यथा-सम्भव आपको विवादों से बचने का प्रयास करना चाहिए, लेकिन यदि विवाद फिर भी पीछा न छोड़ें, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। समय आपके लिए मददगार है। कार्यक्षेत्र विशेषकर नौकरी के लिए समय अनुकूल है। दूर देश से सम्बंधित कामों से लाभ मिलेगा। आर्थिक व पारिवारिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
पढ़ें मेष राशि का वार्षिक राशिफल
वृषभ राशि
आपके भीतर एक नए आत्मविश्वास का संचार होगा, लेकिन अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर पड़ोसियों व भाइयों से विवाद करने से बचें। हालाँकि यात्राओं के माध्यम से काम बनेगा, लेकिन अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही यात्रा करें। मित्र-भाईयों व सहयोगियों से ज़रूरत पड़ने पर सहयोग मिलेगा। यदि अविवाहित हैं तो विवाह के योग निर्मित होंगे, अन्यथा वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। लाभ के अवसर मज़बूत होंगे।
पढ़ें वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल
हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
मिथुन राशि
यह गोचर आपको मिले-जुले परिणाम दे पाएगा। एक ओर यह गोचर आपके भाग्योदय में सहायक बनकर आपके भीतर उत्साह और विश्वास जागाएगा, वहीं कुछ मामलों में बेकार की भाग-दौड़ करवाएगा। हालाँकि आप किसी धार्मिक या सामाजिक क्षेत्र के मुखिया अथवा संत के सम्पर्क में आकर कुछ बेहतर कर सकते हैं। पड़ोसियों से सम्बंधों को सुधार कर, साथ मिलकर किसी अच्छे कार्य को अंज़ाम दिया सकता है।
पढ़ें मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल
कर्क राशि
आपके लिए थोड़ा मुश्किल समय है। मन कुंठा से भरा रह सकता है। हिम्मत से काम लें और निराश न हों। तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है। संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने का प्रयास करें।
पढ़ें कर्क राशि का वार्षिक राशिफल
सिंह राशि
छात्रों के लिए बहुत अच्छा समय है। व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। लंबे समय से रूके काम पूरे होंगें। सेहत का ध्यान रखें। घर के कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में रूकावट आ सकती है। किसी बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है।
पढ़ें सिंह राशि का वार्षिक राशिफल
कन्या राशि
आर्थिक लाभ की संभावना है। कुछ खर्चा हो सकता है। घर का कोई सामान खरीद सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पूर्व अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। दोस्तों पर भी कोई खर्चा करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहने वाला है।
पढ़ें कन्या राशि का वार्षिक राशिफल
तुला राशि
घर और परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। जीवनसाथी के कारण आपका मन विचलित रहेगा। अपने पार्टनर पर बेवजह शक न करें तो ये आपके रिश्ते के लिए ही अच्छा होगा। आपके पार्टनर को कोई समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ा सचेत रहें अन्यथा आपका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है। सेहत के प्रति बिलकुल भी लापरवाही न बरतें।
पढ़ें तुला राशि का वार्षिक राशिफल
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नए दोस्त बन सकते हैं। इस राशि वाले व्यापारी और नौकरीपेशा जातकों के लिए मंगल का यह गोचर अच्छा साबित होने वाला है। आप अहंकार से दूर रहें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
पढ़ें वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल
धनु राशि
धनु राशि के जातक अपने दोस्तों पर ज्यादा भरोसा न करें। इस समय अगर कोई आपकी मदद कर सकता है तो वो आप खुद हैं। प्रयास करते रहें। इस गोचर के दौरान अपने निजी जीवन पर ज्यादा ध्यान दें। आपको अपने जीवनसाथी से धोखा मिल सकता है।
पढ़ें धनु राशि का वार्षिक राशिफल
मकर राशि
इस गोचर के दौरान आपकी सेहत खराब रह सकती है। नियमित व्या़याम से लाभ होगा। धन लाभ के संकेत बने हुए हैं। गलत कामों से दूर रहें। लक्ष्य को स्पष्ट कर के आगे की योजनाएं बनाएं। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी ढ़ूंढ रहे जातकों को सफलता मिलेगी।
पढ़ें मकर राशि का वार्षिक राशिफल
कुम्भ राशि
पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। रोजमर्रा के कामों में व्यस्त रहेंगें। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनी मधुर वाणी से आप सभी का मन जीत पाएंगें। पैसे के निवेश के लिए अच्छा समय है। संतान की ओर से सुख मिलेगा।
पढ़ें कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल
मीन राशि
कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों में मन लगेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसायिक यात्राओं में लाभ होगा। निवेश करने से बचें। प्रयासों में सफलता मिलेगी। पैसों के लेन-देन से बचें।
पढ़ें मीन राशि का वार्षिक राशिफल
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook