दोस्तों आपको नववर्ष 2019 की बहुत बहुत शुभकामनाएं- यह वर्ष आपके लिए ढेर सारी खुशिया लेकर आये यही हम अपनी संस्थान की ओर से कामना करते है।
हम सभी जानते है की नया साल आने से पहले ही हमारे मन में अपने भविष्य के बारे में जानने की जिज्ञासा जागृत होती है, की यह नया साल हमारे लिए किस प्रकार से व्यतीत होने वाला है, क्या इस वर्ष हमारा व्यवसाय प्रगति करेगा? क्या हमें अपना मनचाहा साथी मिलेगा? क्या घर में सुख-शांति बनी रहेगी? हमें संतान सुख मिलेगा? हमारे पास धन-संपत्ती आएगी? स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
न जाने कितने सवाल मन में उत्पन्न होते है, उन सवालों के जवाब पाने के लिए ही हमारे अनुभवी ज्योतिषाचार्यों ने आपके लिए वर्ष 2019 का वार्षिक राशिफल विभिन्न 12 राशियों के अनुसार आपके लिए तैयार किया है। सौर मंडल में स्थित 9 ग्रहों की चाल तथा उनका विभिन्न 12 राशियों पर पड़नेवाला सकारत्मक तथा नकारात्मक परिणाम क्या होगा आइये अब हम जानते है_
राशिफल 2019 के अनुसार मीन राशि के जातकों को इस साल मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आइए अब हम देखते है, मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 में करियर कैसा रहने वाला है।
करियर
- अपने करियर में ऊँची छलांग लगाने के लिए वर्ष 2019 बेहतरीन है। इस वर्ष आप नई जॉब सर्च कर रहे है तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
- आप खेल में भी अपना नाम और पैसा कमाएंगे हो सकता है राष्ट्रीय खेलों में आप बेहतरीन प्रदर्शन करे। आप अगर क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते है तो प्रयास जारी रखे इस साल के अंत तक कोई खुश खबरी मिल सकती है।
- जो जातक सरकारी महकमे में नौकरी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है उनको सफलता मिलेगी लेकिन कुछ रुकावटों के बाद। जो जातक पहले से ही सरकारी नौकरी में है उनके पदोन्नती के चान्सेस ज्यादा है और वेतन वृद्धि भी होगी।
- व्यापारियों के लिए इस वर्ष के अक्टूबर-नवंबर में भागदौड़ बनी रहेगी फायदा और नुकसान दोनों का सामना आपको करना पड़ेगा। इस वर्ष प्राइवेट जॉब करने वाले जातक नवीन नौकरी की तलाश कर रहे है तो फरवरी मार्च का समय उनके लिए शुभ रहेगा उसके बाद नौकरी मिलने में दिक्कते आ सकती है, सावधानियां बरते।
- कामकाज के क्षेत्र में आपके सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे ऑफिस का माहोल अच्छा रहेगा। अगर आप तकनीकी क्षेत्र में है तो कुछ नया सिखने को मिलेगा।
पारिवारिक जीवन
- इस वर्ष पारिवारिक सुख तनाव भरा रहेगा। परिवार में कोई ऐसा नया सदस्य आएगा जो घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होंगे जो आगे आने वाले समय में बड़ा रूप ले सकते है, इसलिए पहले से ही सतर्क रहे।
- घर में या आपके कुल कोई मांगलिक कार्य होने वाला है, खर्च बढ़नेवाले है। अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखे इस वर्ष के मध्य काल में सेहत से सम्बंधित दिक्कते परेशानी बढ़ा सकती है।
- सितंबर के बाद परिवार का माहौल ठीक होगा परस्पर संबंधो में मीठास देखने को मिलेगी। आप परिवार या मित्रों के साथ लम्बी दूरी की यात्राये करेंगे नवीन लोगों से मिलने का मौक़ा मिलेगा।
- भाई-बहनों के साथ छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक होती रहेगी पर विपरीत समय वह आपके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े हुए नजर आयेंगे।
- परिवार का कोई सदस्य को इस वर्ष के शुरू में है शारीरिक क्षति पहुँचने की सम्भावना है सतर्क रहे और कोई ऐसा काम ना करे जिसके कारण आनेवाले समय में दिक्कते हो।
आर्थिक स्थिति
- वर्ष 2019 में आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहने वाली है। धन प्राप्ति के लिए आप कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं रहेंगे।
- इस वर्ष अप्रैल-मई में आपको धन लाभ के कई अवसर मिलनेवाले है आप इस वर्ष धन का निवेश अच्छे कार्य में करेंगे परन्तु जून के महीने में कुछ समस्या उत्पन्न होने के कारण आपका स्वास्थ्य तथा मन कामकाज में न लगने के कारण आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
- इस वर्ष जो कर्ज में पहले से ही है उन्हें कर्ज से मुक्ति मिलने वाली है हो सकता है उनको कामकाज में अच्छा धनलाभ हो। आपका धन शिक्षा प्राप्ति तथा स्वास्थ्य पर भी खर्च होगा।
- आप इस वर्ष नवंबर के महीने मे अपने घर या कीमती वस्तुओ पर अत्यधिक धन का अपव्यय करेंगे जिसके कारण धन का आभाव भी देखने को मिल सकता है।
- आपका सम्बन्ध विदेशी व्यापार से भी होगा जहा आप अच्छा धन कमाएंगे कुल मिला कर धन प्राप्ति के लिए यह वर्ष अच्छा है।
संतान
- इस वर्ष आपके घर नन्हे मेहमान का आगमन होगा जिसके कारण आप बहुत ही प्रसन्न दिखाई देंगे। आपकी संतान अगर इस वर्ष प्रोफेशनल पढाई के लिए विदेश जा रही है तो थोडा सतर्क रहे खर्चो की अधिकता रहेगी।
- पढाई में उसका परफोर्मेंस अच्छा रहेगा जिसके कारण आप बहुत ही गौरान्वित महसूस करेंगे। आप संतान की जिम्मेदारियों को बहुत ही शिद्दत से निभाएंगे। छोटे बच्चों के स्वभाव में चिडचिडा पण देखने को मिलेगा वो जरुरत से ज्यादा हर चीज के लिए जिद करेंगे।
- जो बच्चे पढ़ रहे है उनका मन क्रिएटिव कार्य में लगा रहेगा पढने में रूचि कम दिखाई देगी। अक्टूबर के आसपास बच्चे का मन पढाई की और आकर्षित होगा अपनी संतान के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखिये इस वर्ष कई बार स्वास्थ्य खराबी के योग बन रहे है इसलिए पहले से ही सावधानी बरते।
शिक्षा
- 2019 शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा करने के लिए उत्तम साल है। आप अपनी तरफ से मेहनत करेंगे और इस वर्ष मार्च अप्रैल में आप अपनी पढाई में टॉप कर सकते है।
- अगर आप कोई डिप्लोमा या कंप्यूटर कोर्से कर रहे है तो उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। जो छात्र पढाई में अच्छे है और आगे की पढाई करने के लिए विदेश जाना चाहते है उनके लिए education loan के लिए अप्लाई कर सकते है।
- जो जातक तकनीकी शिक्षा में रूचि रखते है उनके लिए थोड़ी रूकावटे आयेंगी, आप शिक्षा को लेकर थोड़े डिप्रेस हो सकते है। आप इस वर्ष बोर्ड के एग्जाम की तैयारी कर रहे है तो आपको परिश्रम के अनुसार ही सफलता मिलेगी।
- इस वर्ष के मई-जून और जुलाई के महीने में पढाई पर विपरीत असर पड़नेवाला है कारण स्वास्थ्य खराबी होगा परन्तु सितंबर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप फिर से अपना पूरा ध्यान शिक्षा की और केन्द्रित करेंगे उज्जवल भविष्य की कामना करते है तो कड़ा परिश्रम अनिवार्य है, कभी भी पढाई में लापरवाही ना करे अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते है।
स्वास्थ्य
- स्वास्थ्य के लिए वर्ष 2019 बहुत अच्छा नहीं दिखाई दे रहा इस वर्ष कई बार सेहत से सम्बंधित दिक्कते होने वाली है जिसके कारण मानसिक तनाव देखने को मिलेगा, आपको त्वचा सम्बन्धी रोग इस वर्ष परेशान कर सकते है इसका इलाज लम्बा चलेगा समय समय पर अपनी जांच अवश्य करवाए।
- इस वर्ष खांसी-जुकाम, बुखार तथा मौसम में बदलाव से होनेवाले रोग आपको घेरेंगे, समय पर अपना इलाज करवाए। इस वर्ष का अगस्त महिना आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे खराब महिना होगा अपनी तरफ से किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते परन्तु अगस्त के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
- सात्विक भोजन ग्रहण करे पेट से सम्बन्धित दिक्कते होंगी, जिसके कारण अस्पताल में दाखिल भी होना पड़ सकता है। जो लोग नशा करते है या अधिक मात्रा में मांस खाते है उनको थोडा अलर्ट रहने की जरुरत है और अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा नहीं तो लम्बी बीमारी आपका पीछा नहीं छोड़ेगी।
- जो बच्चे है उनको भी इस वर्ष बुखार, खांसी-जुकाम आदि की शिकायत बनी रहेगी कुल मिलाकर मीन राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल बहुत अच्छा नहीं है बुजुर्ग अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखे।
प्रेम-सम्बन्ध
- इस वर्ष लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा आपके परस्पर रिश्तों में ज्यादा लड़ाई-झगड़ा नहीं देखने को मिलेगा आप इस वर्ष अपने लव पार्टनर के साथ दूर की यात्राये भी करेंगे।
- आपके रिश्ते में मीठास बनी रहेगी इस वर्ष के अंत तक आप विवाह के बंधन में बंध सकते है। आप दोनों अपना अधिक समय एक-दूसरे के साथ व्यतीत करेंगे।
- शादी के बंधन में बंध जाने के बाद आपके रिश्ते में कुछ ही समय बाद थोड़ी सी खटास और विवाद देखने को मिलेंगे परन्तु समय रहते सब कुछ ठीक हो जाएगा।
- कभी भी पार्टनर का अनादर ना करे तथा प्रेम भरा व्यवहार कायम रखे अहंकार आपके रिश्ते की मीठास को खटास में बदल सकता है इसलिए अपना अहंकार छोड़ने में ही आपकी भलाई है।
- जो जातक अभी अभी रिलेशन में आये है उनके लिए यह साल उत्तम है आप अपने पार्टनर से बहोत प्रेम करेंगे और उसको दिल से चाहने वाले होंगे।
दोस्तों धन, संतान, स्वास्थ्य, पारिवारिक कलह आपके जीवन में बार बार आपको परेशान कर रहे है और इन परेशानियों से आप निजात चाहते है तो आप हमारी संस्थान से जुड़िये, हमारे अनुभवी ज्योतिषाचार्य आपका मार्गदर्शन करेंगे तथा आपके जीवन को सुखी बनाने के कुछ सटिक उपाय आपको बताएँगे।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook