बुध ग्रह वाणी का कारक होता है, इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति बुद्धिमान बनता है। बुध तर्कशक्ति का कारक है, बुध अगर कुंडली में शुभ है तो त्वचा अच्छी रहती है और अगर बुध अशुभ है तो त्वचा संबंधी खराबी देखने को मिलती है। जिस जातक की कुंडली में बुध उच्च का, अपने घर का या त्रिकोण में है तो व्यक्ति तार्किक बुद्धि से युक्त विद्वान होता है। कोई भी कार्य वह बहुत ही कुशलता पूर्वक करता है।
बुध ग्रह 6 अक्टूबर को दोपहर 12:51 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा और 26 अक्टूबर 2018 रात्रि 8:55 तक इसी राशि में स्थित रहेगा।
बुध का कन्या राशि से तुला राशि में गोचर (6 अक्टूबर से 26 अक्टूबर)
आइए जानते है इस गोचर का विभिन्न 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
मेष राशि पर प्रभाव
बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहा है, जिसके कारण आपको स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में अनबन होगी, मित्र एवं परिवार में किसी के साथ विवाद होंगे। रुपए-पैसे की तंगी बनी रहेगी। इस गोचर में पैसों के लेन-देन और निवेश में विशेष रूप से सावधानी बरतें। व्यवसाय से सम्बंधित यात्राओं में दिक्कते आ सकती है।
वृषभ राशि पर प्रभाव –
बुध आपकी राशि से षष्ठ भाव में गोचर कर रहा है, यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। लेखन कार्य में रूचि बढ़ेगी। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी तथा समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस गोचर में धार्मिक कार्य की तरफ मन आकर्षित होगा। नौकरी-व्यवसाय में आपको कडा संघर्ष करने के बाद ही सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि पर प्रभाव
बुध आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहा है, यह गोचर पारिवारिक सुख के लिए उत्तम रहेगा। घर में बच्चो के साथ अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधो में खटास आने की सम्भावना है। कामकाज में कुछ नया करने की इच्छा मन में जागृत होगी।
कर्क राशि पर प्रभाव –
बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। यह गोचर परिवार सुख के लिए अच्छा रहेगा। मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। कामकाज में अच्छा धन-लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। उच्च पद पर कार्यरत लोगों के साथ अच्छे सम्बन्ध कायम होंगे। जीवनसाथी के लिए यह अच्छा समय होगा। इस गोचर में शुभ समाचर मिलने की सम्भावना है।
सिंह राशि पर प्रभाव –
बुध आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहा है, इस गोचर के दौरान आपकी वाणी में बदलाव देखने को मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अनबन होगी, जिसके कारण मन में तनाव रहेगा। धन हानि की सम्भावना बनी हुई है, लेन-देन करते समय सावधानी बरते। किसी कारण मन में डर की स्थिति बनी रहेगी।
कन्या राशि पर प्रभाव –
बुध आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर कर रहा है, यह गोचर आपके लिए सुखद रहनेवाला है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपनी वाणी के कारण दूसरों को अपनी ओर प्रभावित करेंगे। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। इस समय आप अच्छे भोजन का लुप्त उठाएंगे। शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। व्यवसाय हो या नौकरी हो अच्छा धन लाभ प्राप्त करेंगे।
तुला राशि पर प्रभाव –
बुध आपकी राशि में ही गोचर कर रहा है, इस गोचर में कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा परन्तु सतर्क रहने की आवश्यकता है। शत्रु परेशान कर सकते है, वाद-विवाद से अपना बचाव कीजिए। परिवार के लोगों का अच्छा सुख मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का इस गोचर में अवश्य ध्यान रखे स्वास्थ्य खराबी हो सकती है। यह गोचर आपके लिए मिला-जुला रहेगा।
वृश्चिक राशि पर प्रभाव –
बुध आपकी राशि से बारहवे भाव में गोचर कर रहा है, इस गोचर के दरम्यान आपका धन अत्याधिक मात्रा में खर्च होगा। ध्यान रहे पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरते अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव बढेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में दिक्कते आयेंगी, पढाई में मन नहीं लगेगा।
धनु राशि पर प्रभाव –
बुध आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है, इस गोचर के दौरान आपको रूपए-पैसे से सम्बंधित दिक्कते नहीं आयेंगी। किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। संतान सुख की कामना कर रहे लोगों को संतान की प्राप्ति होगी। आप धार्मिक कार्य में मन लगाकर कार्य करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा। आप अगर पार्टनरशिप में व्यवसाय करना चाहते हो तो आपको अवश्य लाभ होगा।
मकर राशि पर प्रभाव –
बुध आपकी राशि से दशम भाव में गोचर कर रहा है, इस समय कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलने वाली है। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे तथा आप उनपर हावि रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन उत्तम बना रहेगा। इस गोचर में आपको अपने द्वारा किए गए परिश्रम का पूर्ण लाभ मिलेगा।
अभी कुण्डली दोष पूजा करवाने के लिए संपर्क करें
कुम्भ राशि पर प्रभाव –
बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहा है, यह गोचर आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा, स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कते हो सकती है। रुपए-पैसे का लेन-देन करते समय सतर्क रहे अन्यथा दिक्कते हो सकती है। यात्रा करते समय सावधानी बरते और हो सके तो इस गोचर के दौरान यात्रा करने से बचे।
मीन राशि पर प्रभाव –
बुध ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहा है, इस गोचर में आर्थिक स्थिति उत्तम बनी रहेगी, आपको हर क्षेत्र में उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। ज्योतिष विद्या तथा मनोविज्ञान की तरफ मन आकर्षित होगा। समाज में अच्छा मान-सन्मान बढेगा।