समस्त संसार शनि देव की महिमा से परिचित है। शनि देव की कृपा से मनुष्य पल में रंक से राजा बन जाता है तो वहीं इनका प्रकोप होने पर राजा के रंक बनने में देर नहीं लगती। शनिदेव को नाराज़ करने की हिम्मत किसी में भी नहीं है। इनके नाम से ही लोग कांपने लगते हैं। शनि देव के प्रकोप को तो सभी जानते हैं इसलिए इनको शांत रखने के लिए मनुष्य हरसंभव प्रयास करते हैं।
शनि देव को समर्पित सबसे पावन स्थली है शनि शिंगणापुर। शनि शिंगणापुर मंदिर का अलग ही महत्व है। इस गांव में रहने वाले भक्तों का विश्वास है कि शनि देव उनकी रक्षा करेंगें अर्थात् गांव के किसी भी घर में दरवाजा नहीं है।
कंगाल से मालामाल कर देंगें शनिवार के ये विशेष उपाय…
5.5 फुट की ऊंचे काले रंग का एक विशाल पत्थर शनि देवता के प्रतीक के रूप में खुले आकाश के नीचे एक चबूतरे पर अवस्थित है। धूप हो या आंधी, सर्दी हो या बरसात, शनिदेव बिना छत के संगमरमर पर विराजमान रहते हैं। साथ में उनके पास भगवान शिव और हनुमान की प्रतिमा भी स्थापित है।
मंदिर में रोजाना लगभग 50,000 आगंतुक दर्शन करने आते हैं, लेकिन इनकी संख्या अमावस्या के दिन तीन लाख से अधिक यानी छह गुना तक बढ़ जाती है। शनिदेव को खुश करने के लिए अमावस्या का दिन सबसे शुभ माना जा रहा है।
बुधवार के दिन जरूर लें गणेश जी के ये नाम…
शनिवार के दिन आने वाली अमावस्या को लोग शनि देव की पूजा, अभिषेक और झांकी आदि निकालते हैं। नवग्रहों में शनि को सर्वश्रेष्ठ ग्रह माना जाता है क्योंकि शनि एक राशि पर ज्यादा समय तक विराजमान रहते हैं। शनिदेव की महिमा अपरम्पार है।
शनि शिंगणापुर न केवल एक धार्मिक स्थल है अपितु यह पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शनि शिंगणापुर की महिमा पूरे देश में फैली हुई है।
शनि शिंगणापुर मंदिर के निकट स्थित गांव के बारे में मान्यता है कि इस गांव में कभी चोरी नहीं होती है, इसलिए मंदिर और घरों में गांव के लोग कभी ताला नहीं लगाते हैं। ग्रामीणों का विश्वास है कि शनि मंदिर के नजदीक या गांव में कोई व्यक्ति चोरी करने की कोशिश करता है तो वह अंधा हो जाता है। इस युग का यह पहला ऐसा गांव है जहां घरों में ताले नहीं लगते हैं। यह शनि महाराज की कृपा से संभव है।
आज के दिन बन रहा है ये शुभ योग, जरूर करें ये काम…
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook