शनि ग्रह साल में कम से कम एक बार तो अपनी चाल बदलते हैं। शनि कभी वक्री तो कभी मार्गी चाल चलते हैं। जब कभी भी शनि ने अपनी चाल बदली है कई लोगों के जीवन में उथल-पुथल मच गई है। इस बार शनि 13 अगस्त को मार्गी हो रहे हैं। आइए जानते हैं इसका आपके ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा -:
मेष -: इस समय आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। धन लाभ की संभावना है। रूका हुआ पैसा मिल सकता है। आपके लिए यह समय काफी अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
आपके जीवन पर क्या होगा इसका प्रभाव जानने के लिए पूछें सवाल
वृषभ -: वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। लंबे समय से चल रहे विवाद खत्म होंगें। मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए अच्छा समय है। सेहत का ध्यान रखें। खानपान में लापरवाही न बरतें।
मिथुन -: मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। शत्रु परास्त होंगें। कर्जा लिया है तो उसे चुका पाने में सफल रहेंगें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धर्म संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ की संभावना है।
कर्क -: छात्रों के लिए बहुत अच्छा समय है। व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। लंबे समय से रूके काम पूरे होंगें। सेहत का ध्यान रखें। घर के कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में रूकावट आ सकती है। किसी बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है।
क्या होगा गुरु गोचर क आपके ऊपर प्रभाव, जानने के लिए अभी लें गुरु गोचर रिपोर्ट
सिंह -: शनि का मार्गी होना आपके जीवन में उतार-चढ़ाव लाएगा। मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी सफलता हासिल नहीं होगी। यात्राएं निष्फल होंगीं। खर्च में वृद्धि होगी।
कन्या -: पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। रोजमर्रा के कामों में व्यस्त रहेंगें। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनी मधुर वाणी से आप सभी का मन जीत पाएंगें। पैसे के निवेश के लिए अच्छा समय है। संतान की ओर से सुख मिलेगा।
तुला -: पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण निजी जीवन भी प्रभावित रहेगा।
वृश्चिक -: सेहत संबंधी परेशानी आ सकती है। संभलकर रहें। कार्यों में रूकावटें आ सकती हैं। प्रयासों में असफलता मिलेगी। पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं।
धनु -: घूमने-फिरने जा सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों में मन लगेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसायिक यात्राओं में लाभ होगा। निवेश करने से बचें। प्रयासों में सफलता मिलेगी। पैसों के लेन-देन से बचें।
मकर -: आय के स्रोतों में बढ़ोत्तरी होगी। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलता बनी रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ -: इस समय शत्रु आप पर हावी होंगें। सेहत भी खराब रह सकती है। पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। अचानक धन लाभ की संभावना है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
मीन -: मन में सकारात्मक विचार लाएं। छात्रों के लिए अच्छा समय है। कार्यों में सफलता मिलेगी। स्त्रियों को अचानक धन लाभ हो सकता है। संतान की ओर से तनाव में रहेंगें। प्रयास पूर्ण होंगें। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी।
जानिए कैसे कम कर सकते हैं साढ़ेसाती का प्रभााव
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook