29 जून, 2017 को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि यानि वृषभ में गोचर कर चुका है। शुक्र इस राशि में 26 जुलाई तक रहने वाला है। इसके बाद शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के जातक शांत और धैर्यवान स्वभाव के होते हैं।
इस राशि के व्यक्ति अत्यंत सहनशील होते हैं। इन्हें आसानी से गुस्सा नहीं आता है लेकि एक बार अगर इन्हें गुस्सा आ जाए तो फिर वो आसानी से शांत भी नहीं होता है।
शु्क्र भोग-विलास और सुख का कारक है। जिस पर शुक्र की शुभ दृष्टि पड़ जाए उसे अपने जीवन में किसी भी प्रकार के भौतिक सुख की कमी नहीं रहती है। शुक्र सुख-समृद्धि और प्रेम प्रदान करता है।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
29 जून को शुक्र ग्रह, मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेगा। शुक्र इस राशि में 26 जुलाई तक रहने वाला है। आइए जानते हैं कि शुक्र के इस गोचर का विभिन्न 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा, जो इस प्रकार है -:
मेष राशि को होगी सुख की प्राप्ति
शुक्र के वृषभ राशि में गोचर के कारण आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। विपरीत सेक्स के किसी व्यक्ति से आपको लाभ मिल सकता है। इस दौरान आप महंगा और बढिया खाना खाएंगें एवं नए कपड़े भी खरीद सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी करने का मौका मिलेगा। मीठा खाना ज्यादा पसंद करेंगें।
मेष राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
वृषभ राशि के लोग करेंगे यात्रा
मानसिक शांति की अनुभूति होगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। शुक्र के वृषभ राशि में गोचर के कारण आपको परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा का सुख मिल सकता है। व्यापारियों को काम से जुड़ी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
सावधान रहें मिथुन राशि के लोग
आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। अनिद्रा की शिकायत रहेगी। प्रेम संबंधों में परेशानियां आ सकती हैं। आप अपने किसी रिश्ते को खत्म करने के बारे में भी सोच सकते हैं। इस दौरान आप किसी के साथ गुप्त संबंध बना सकते हैं।
मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
कर्क राशि वाले न करें फिजूलखर्ची
इस दौरान कर्क राशि के जातक अपने सीनिसर्य और दोस्तों की सहायता करेंगें। विपरीत सेक्स के किसी व्यक्ति से आपको लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए अच्छा समय है। शुक्र के वृषभ राशि में गोचर के कारण आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, इस दौरान थोड़ा खर्चा भी हो सकता है। सीनियर्स का साथ मिल सकता है।
कर्क राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
हिंदू Panchang 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
सिंह राशि को करियर में मिलेगी प्रगति
करियर में प्रगति मिलेगी। आप अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगें। सहकर्मियों के साथ भी अच्छे संबंध रहेंगें। अपने कपड़ों पर ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। जितना हो सके आप बैस्ट कपड़े पहनने के लिए उत्सुक रहेंगें।
सिंह राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
कन्या राशि को होगा धन लाभ
कन्या राशि के लोगों को विदेश या किसी दूरगम स्थान से धन का लाभ होगा। नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा। दान-पुण्य कर सकते हैं। शुक्र के वृषभ राशि में गोचर के कारण आपको किसी सुंदर जगह पर यात्रा करने का मौका मिल सकता है। व्यापार करते हैं तो आपको विदेश से कोई बिजनेस पार्टनर मिल सकता है।
कन्या राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
सावधान रहें तुला राशि वाले
सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। शारीरिक क्रियाओं में दिक्कत आ सकती है। इस दौरान आप बहुत ज्यादा परेशान रहेंगें और आपको पैसों की बहुत जरूरत महसूस होगी। जीवनसाथी के परिवार की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। किसी पुरानी पॉलिसी या म्युचुअल फंड से भी पैसा मिल सकता है। आप किसी को नुकसान पहुंचाने के बारे में सोच सकते हैं।
तुला राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
वृश्चिक, खुद पर रखें नियंत्रण
इस दौरान आपके मन पर सेक्स सबंधी विचार हावी रहने वाले हैं। अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। मानसिक शांति की अनुभूति होगी। सेक्स संबंधी कोई परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
धनु राशि, नई नौकरी का मिलेगा अवसर
नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय है। नौकरी में बदलाव आ सकता है। छोटी-मोटी सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। कमिशन से फायदा मिल सकता है।
धनु राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
मकर राशि, आनंदमय समय है
इस गोचर के दौरान आपको शुभ फल प्राप्त होंगें। बड़ों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्टॉक मार्केट में फायदा होगा। काम से ज्यादा मनोरंजन में व्यस्त रहने वाले हैं। घूमने की वजह आप अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगें।
मकर राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
कुंभ राशि वाले घर पर देंगें ध्यान
इस गोचर के दौरान आप अपने घर की रेनोवेशन का काम करवा सकते हैं। घर की साज-सज्जा में व्यस्त रहेंगें। वाहन के नवीनीकरण पर ध्यान दे सकते हैं। परिवार में अपने से छोटे सदस्यों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मां का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
मीन राशि को मिलेगा परिवार का साथ
साथियों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा। पड़ोसियों का साथ मिलेगा। किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी मुलाकात कई दिलचस्प लोगों से हो सकती है। उच्च शिक्षा के बारे में सोच सकते हैं। कला से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है।
मीन राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
अगर आप इस गोचर का अपने जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का विस्तृत विवरण चाहते हैं तो हमें इस नंबर पर कॉल करें – किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook