शुक्र का ज्योतिषशास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान है। कला के क्षेत्र में अधिकांश वही लोग होते है जिनका शुक्र उच्च का होता है। शुक्र को कला, प्रेम, सौंदर्य और सांसारिक तथा भौतिक सुखों का कारक कहा जाता है। शुक्र को मीन राशि में उच्च तो कन्या राशि में नीच का माना जाता है।
यह हाल ही मै कन्या राशि को छोड़कर स्वराशि में प्रवेश कर रहा है। तुला राशि में बृहस्पति पहले से गोचर कर रहे हैं जो कि 10 अक्तूबर तक यहीं रहेंगें। यह इस साल का शुक्र ग्रह का अंतिम राशि परिवर्तन होगा। वर्ष के बाकि समय में शुक्र तुला राशि में बने रहेंगें। शुक्र ग्रह 1 सितंबर 2018, शनिवार को रात्रि 11:46 बजे कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेगा और 1 जनवरी 2019, मंगलवार रात्रि 8:58 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। आईये जानते हैं इस साल शुक्र का अंतिम राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डाल रहा है।
शुक्र का तुला में गोचर 2018
आइए जानते हैं शुक्र का तुला राशि में गोचर का बारह राशियों पर क्या असर पड़ रहा है। ये राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
मेष राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से सप्तम भाव में बृहस्पती के साथ गोचर करेगा। यह समय छात्रों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है परन्तु किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद भी हो सकता है। एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। जो विवाहित जातक संतान प्राप्ति की कामना कर रहे है उन्हें खुशखबरी मिलने की सम्भावना अधिक है। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कामकाज के क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य होंगे।
वृषभ राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से षष्ठ भाव में गोचर कर रहा है, ऐसे में आपके शत्रु आपको परेशान करने का भरपूर प्रयास करेंगे। इस दौरान सेहत से सम्बंधित दिक्कते आयेंगी। बेवजह धन का अपव्यय होगा। इस समय कोई यात्रा कर रहे है तो उसमे आपको दिक्कते आ सकती है। महिलाओ से किती बात पर बहस हो सकती है, सतर्क रहें और महिलाओ से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखे। लोन आदि लेना चाहते है तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी, कामकाज में भी परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहा है, स्वास्थ्य की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप अपने शात्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। यदि आपने बैंक अथवा किसी व्यक्ति से पैसा उधार लिया है तो उस उधार को आप चुका सकते हैं, वहीं जो छात्र विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनकी यह इच्छा इस गोचर में पूर्ण होगी। विद्यार्थियो को प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधो में वृद्धि होने के साथ साथ मिठास देखने को मिलेगी। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। नव दम्पती को पुत्र संतान की प्राप्ति होने के योग बन रहे है।
कर्क राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। इस गोचर में पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होंगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। धन-सम्पति मिलने के योग है। आप नया घर या गाड़ी ले सकते है। यह गोचर आपके सुख में वृद्धि करने वाला है। कुल मिलाकर इस गोचर में आप भौतिक सुख-सुविधओं का भरपूर आनन्द लेंगे।
सिंह राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपका मन धार्मिक कार्य की ओंर अग्रसर होगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे, साथ ही साहस में वृद्धि होगी। भाई-बहनों को किसी क्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको कामकाज में अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे है। कामकाज में बदलाव हो सकता है तथा आप अपनी वर्तमान जॉब को बदल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से आपको पूरी मदद मिलने की संभावना है। सरकार के द्वारा आपको किसी तरह का लाभ मिल सकता है। यह गोचर आपके लिए बहुत ही उत्तम और लाभकारी रहेगा। अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखने का यह अच्छा समय है।
कन्या राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर कर रहा है, ऐसे में आपको अच्छा धन लाभ होगा। विभिन्न स्रोतों से आपको आय की प्राप्ति होगी और परिवार में किसी शुभ कार्य के होने के योग बन रहे हैं। आपके परिवार में किसी को संतान प्राप्ति हो सकती है अथवा किसी का विवाह भी संभव है।सौदेबाजी के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ होगा वहीं समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी में मधुरता देखने को मिलेगी। किसी महिला के द्वारा लाभ मिलने की संभव है। विद्यार्थियो को परीक्षा में सफलता मिलेगी। कला-अभिनय में रूचि बढ़ेगी।
तुला राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि के स्वामी भी हैं जो कि अपनी नीच राशि को त्याग कर आपकी राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस दौरान आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। जरुरत से ज्यादा कोई काम न करे। इस अवधि में आपके व्यक्तित्व का विकास होगा और किसी क्षेत्र में आपको अचानक लाभ के शुभ संकेत मिल रहे हैं। विरोधी आपसे भयभीत रहेंगे। आपका कोई सपना साकार हो सकता है। मन पर काबू रखे, कामवासना बढ़ सकती है। अविवाहित जातकों का विवाह होने के योग है। संतान प्राप्ति के योग हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। परोपकार तथा दान-धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कामकाज में लाभ होगा। प्रेम संबंधो में मधुरता आयेगी।
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर कर रहा है, इस दौरान विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश संबंधों से आपको लाभ मिलेगा। इस गोचर की अवधि में आपके खर्चे बढ़ सकते है, आपके पास धन की कमी नहीं होगी, आप एक समृद्ध जीवन व्यतीत करेंगे। इस गोचर के दौरान कामवासना बढ़ सकती है आपको स्वयं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। आपके धन में वृद्धि हो सकती है। विपरीत लिंगी से आपकी मित्रता बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है, सावधानी बरते।
धनु राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेगा। इस गोचर में आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। इस दौरान आप भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद ले सकेंगे। रोमांस में वृद्धि होगी। अपने कार्य में आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद मिलेगा। विपरीत लिंगी से आपकी मित्रता बढ़ेगी। कामकाज में सफलता पाने के लिए सीनियर्स आपकी मदद करेंगे। लम्बी यात्रा पर जाने के योग बन रहे है। खाने-पीने का लुफ्त उठाएंगे।
मकर राशि पर प्रभाव
आपकी राशि से शुक्र का परिवर्तन कर्मक्षेत्र में अर्थात दशम भाव में हुआ है। इस दौरान आप अपना काम बदल सकते है। शत्रु आप पर हावी रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा परंतु प्रेम-संबंधो में दिक्कते सामने आयेंगी। कामकाज में किसी प्रकार की समस्या आने की सम्भावना है जिसके कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। आपका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हो सकता है। किसी से लड़ाई-झगड़ा ना करे।
कुम्भ राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहा है, इस दौरान आपको विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। सामाजिक एवं धार्मिक कार्य में भाग लेंगे जिसके कारण आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों की सहायता मिलेगी। सरकार से भी आपको किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। कामकाज में धनलाभ होगा तथा जीवनसाथी का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होगा, मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि पर प्रभाव
शुक्र आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहा है, इस दौरान आप भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। आपके मन में कामवासना बढ़ सकती है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत होगी। अचानक् धन लाभ होने के योग बन रहे है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। घर में भाई-बहन के साथ मधुर रिश्ता बनाए रखें, नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। घर में सभी के साथ प्रेम से रहना उत्तम होगा अन्यथा किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते है। अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें अन्यथा तकलीफे बढ़ सकती है।