सिंह वार्षिक राशिफल 2019 – कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए 2019?

आप सभी को आनेवाले नववर्ष 2019 की बहुत बहुत शुभकामनाएं देती हूँ दोस्तों यह वर्ष आपके लिए ढेर सारी खुशिया लेकर आये यही हम अपनी संस्थान की ओर से कामना करते है।

singh-varshik-rashifal-2019

हम सभी जानते है की नया साल आने के पहले ही हमारे मन में अपने भविष्य के बारे में जानने की जिज्ञासा जागृत होती है, की यह नया साल हमारे लिए किस प्रकार से व्यतीत होने वाला है, क्या इस वर्ष हमारा व्यवसाय प्रगति करेगा? क्या हमें अपना मनचाहा साथी मिलेगा? घर में सुख-शांति बनी रहेगी? संतान सुख मिलेगा? हमारे पास धन-संपत्ती आएगी? स्वास्थ्य कैसा रहेगा? न जाने कितने सवाल मन में उत्पन्न होते है, उन सवालों के जवाब पाने के लिए ही हमारे अनुभवी ज्योतिषाचार्यों ने आपके लिए वर्ष 2019 का वार्षिक राशिफल विभिन्न 12 राशियों के अनुसार आपके लिए तैयार किया है सौर मंडल में स्थित 9 ग्रहों की चाल तथा उनका विभिन्न 12 राशियों पर पड़नेवाला सकारात्मक तथा नकारात्मक परिणाम क्या होगा आइये अब हम जानते है।

राशिफल 2019 के अनुसार सिंह राशि के जातकों को इस साल मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आइए अब हम देखते है सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 में करियर कैसा रहने वाला है।

करियर

  • करियर के लिए बेहतर है परन्तु आपको मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलनेवाली है। इस वर्ष आप कार्यक्षेत्र में नवीन उपलब्धियाँ हासिल करने में कामयाब होंगे।
  • नवीन नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपको नई जगह नौकरी करने के भी अवसर अवश्य मिलने वाले है। साल की शुरुआत में आपको करियर क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
  • कार्य के प्रति आपकी मेहनत और लगन देख कर आपके सीनियर्स प्रभावित होंगे तथा आपकी प्रशंसा करेंगे। इस वर्ष के शुरुआत में आपके पदोन्नति के चांसेस बने हुए है।
  • जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके करियर के लिए अति उत्तम रहेगा। इस वर्ष के मध्य काल में थोड़ी कामकाज से सम्बंधित दिक्कते आ सकती है परन्तु उसका निदान भी जल्दी होगा इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
  • कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद हो सकते है इसलिए पहले से ही सावधानी बरते तथा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे। सितंबर से आपको फिर से अच्छे परिणाम मिलने के संकेत है।
  • जो जातक नौकरी के तलाश में है उनको इस वर्ष के सितम्बर-अक्टूबर महीने में कामयाबी मिलेगी। व्यापारी लोगों के लिए यह साल उत्तम है, कामकाज का विस्तार करेंगे तथा अच्छा धन लाभ होगा। इस वर्ष किसी प्रकार के षडयंत्र का शिकार आप हो सकते है अत: अपने सहकर्मियों से सावधान रहे।

Birth Stone

पारिवारिक जीवन

  • पारिवारिक सुख के लिए वर्ष 2019 अच्छा साबित होनेवाला है। परिवार में शांति तथा सुख का वातावरण रहेगा घर मर इस वर्ष नए सदस्य का आगमन होगा जिसके कारण घर में ख़ुशियाँ आएंगी।
  • घर के सदस्यों के बीच तालमेल और एकता दिखाई देगी। जनवरी के बाद घर में कुछ में विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होंगी पर वह बहुत चिंता करनेवाली नहीं होंगी।
  • भाई-बहनों के बीच प्रेम देखने को मिलेगा और खट्टी-मीठी नोकझोंक भी देखने को मिलेगी। परिवार में इस वर्ष किसी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण थोड़ी सी परेशानिया उत्पन्न होंगी खासकर माता जी की सेहत का अवश्य ध्यान रखे।
  • पढ़ाई अथवा करियर में उन्नति प्राप्त करने के लिए घर का कोई सदस्य घर से दूर जा सकता है पढाई में उसका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। जिसके कारण घर में सब प्रसन्न दिखाई देंगे।
  • अपने परिवार के साथ आप लम्बी दूरी की यात्राये करेंगे तथा विदेश जाने की भी प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। अपने पिता के साथ थोड़ी बहस हो सकती है।
  • अक्टूबर- नवंबर में घर के किसी सदस्य का विवाह या सगाई होने की संभावना है। जबकि नवरात्रों में घर में पूजा-पाठ जैसे पवित्र कार्य का आयोजन भी हो सकता है।
  • कुल मिलाकर यह वर्ष घर-परिवार में खुशिया लेकर आ रहा है।  

आर्थिक स्थिति

  •  इस वर्ष आपको धन से सम्बंधित कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा परंतु थोड़े समय बाद ही आपको बहुत बढ़िया परिणाम भी मिलेंगे।
  • आपकी धन की स्थिति मजबूत होगी। आप अगर अपने खर्चो पर नियंत्रण रखते है तो आपको आर्थिक परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा परन्तु धन का दुरूपयोग आपके लिए कर्ज जैसी बना सकता है।
  • परंतु यदि आप आर्थिक मामलों में सावधानी से क़दम बढ़ाएंगे तो इस परिस्थिति से बचकर निकल सकते हैं। मई-जून के आसपास आपको आर्थिक क्षेत्र में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
  • इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छा-खासा मुनाफ़ा होगा। आप धन का निवेश करने में सफल होंगे।
  • कपडा व्यापारियों के लिए यह साल बहुत ही बेहतरीन है इस साल आप अच्छा धनलाभ प्राप्त करने वाले है और आप धन को एकत्रित करने में कामयाब रहेंगे।
  • कामकाज के लिए या किसी प्रॉपर्टी के लिए बैंक से लोन लेने की सोच रहे है तो आपको सफलता मिलेगी। वहीं आपके ख़र्चों पर नज़र डालें तो इस वर्ष के शुरुआती दिनों में आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है।
  • कई चीज़ों में आपका धन ख़र्च होगा। हालांकि फिर भी परिस्थितियां आपके नियंत्रण में ही रहेंगी। आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग बने हुए है परन्तु संपत्ति को लेकर परिवार में वाद विवाद होने के संकेत मिल रहे है।
  • आप विदेशी व्यापार से भी धन कमाएंगे। इस वर्ष आप कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं। अपने कभी किसी से धन कर्जे के रूप में लिया है तो इस वर्ष आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
  • घर में होने वाले मांगलिक कार्य पर भी आपका जरुरत से ज्यादा धन खर्च होने वाला है।  

Free Janm Kundli

संतान

  • इस वर्ष आपके यहाँ संतान प्राप्ति के संकेत मिल रहे है। इस वर्ष नवजात शिशु की आने की खुशिया सिंह राशि के लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने वाले है।
  • छोटे बच्चों के स्वभाव में बदलाव नज़र आ सकता है। ज़रा-ज़रा सी बात को लेकर वे जिद कर सकते हैं।
  • इस वर्ष आप अपनी संतान के साथ दोस्तों जैसा व्यवहार राखिए अन्यथा संतान का क्रोध बढ़ सकता है, उनकी जायज़ मांगों को पूरा करने का प्रयास करें परंतु यदि संभव न हो तो उन्हें परिस्थिति से अवगत कराएं।
  • संतान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिसके कारण आप प्रसन्न हो जायेंगे।
  • संतान की मित्रता कैसी है, इस पर थोड़ी नजर रखे क्योंकि इस वर्ष आपकी संतान दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत कर सकती है, जिसके कारण उनका मन कामकाज या पढाई से भटक सकता है।
  • इस वर्ष के जून-जुलाई के महीने में संतान को स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ दिक्कते होंगी समय रहते उनका उपचार अवश्य करे।

शिक्षा

  • सिंह राशि के छात्रों के लिए यह वर्ष परिश्रम का है। इस साल आपको पढ़ाई में अनेक प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
  • छात्रों का मन पढाई की अपेक्षा खेलकूद, संगीत, मोबाईल आदि में लगा रहेगा जिसके कारण आपकी पढ़ाई प्रभावित होगी।
  • इस वर्ष जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए वर्ष के शुरुआत के 4 महीने उत्तम है। जैसे जैसे परीक्षाये नजदीक होंगी आपकी ईश्वर में श्रद्धा बढ़ेगी तथा परीक्षा में पास होने के लिए आप भगवान् से प्रार्थना करेंगे परन्तु यहाँ आपको स्वयं को मेहनत करनी है तभी सफलता हासिल होगी
  • इस साल आप कोई कम्प्यूटर कोर्स कर सकते हैं। इस वर्ष आप प्रोफेशिनल पढाई भी कर सकते हैं। जो छात्र मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।
  • तकनीकि शिक्षा को प्राप्त करने में आप रुचि दिखा सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए जमकर मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
  • जो छात्र विदेश में शिक्षा पाना चाहते हैं उनके लिए इस वर्ष का मध्य काल शुभ रहेगा। इस समय आप शिक्षा पाने के लिए विदेश जा सकते हैं।
  • उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए यह वर्ष बेहतरीन है परन्तु मेहनत करनी पड़ेगी हालांकि इस वर्ष के अंत में आपको शिक्षा के खेत्र में शुभ समाचार मिलने वाले है।  

स्वास्थ्य

  • इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अच्छा रहनेवाला है, कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी हालांकि इस वर्ष के शुरुआत में खाँसी-जुकाम, बुखार आपको परेशान कर सकता है।
  • इस वर्ष आप स्वास्थ्य के प्रति सजग रहनेवाले है। योग के द्वारा आप अपने मन और तन को अच्छा बनाएँ रखने में कामयाब होंगे, मई-जून-जुलाई के महीने स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे नहीं होंगे इन महीनों में आपको पेटदर्द, अपच, सिरदर्द, खाँसी पीलिया, उल्टी-दस्त आदि की समस्या हो सकती है।
  • छोटी-मोटी बीमारियों को कभी भी हल्के में न लें, और तुरंत डॉक्टर को दिखाए। अपने-खाने पिने में मौसम की सब्जियों तथा हरी-भरी सब्जियों का प्रयोग करे, पानी अधिक पिए और शुद्ध पानी का ध्यान अवश्य रखे, दूषित पानी आपकी सेहत खराबी का कारण बन सकता है।
  • जरुरत से ज्यादा नशा आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इसलिए नशा आदि से अपने आप को दूर रखे।
  •  छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखे और बुजुर्ग अपनी सेहत का ध्यान रखे समय पर खाना खाए तथा समय समय पर सेहत की जांच करवाते रहे हो सके तो मानसिक शांति के लिए भगवान् का ध्यान करे।
  • इस वर्ष आपके ऊपर काम का दबाव अधिक पड़ सकता है, इसलिए अपने आराम के लिए भी पर्याप्त समय निकालें और सेहत के प्रति लापरवाही ना बरते।

Buy Gemstones

प्रेम सम्बन्ध

  • इस वर्ष आपके प्रेम संबंधो में कई तरह के विवाद देखने को मिलेंगे, इसलिए आपको इस साल ज़्यादा सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
  • लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है अथवा किसी ग़लतफ़हमी के कारण भी रिश्तों में खटास आने की संभावना है।
  • आप अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं करेंगे जिसके कारण आपके संबंधों में इस वर्ष दरार आ सकती है तथा कभी-कभार अपने रिलेशनशिप से आप असंतुष्ट दिखाई देंगे।
  • आप अपने आप को ज्यादा बड़ा ना समझे साथी की भावनाओं की कद्र करे तभी आपका रिश्ता टिक सकता है अन्यथा इस वर्ष प्रेम संबंधों में कडवाहट देखने को मिलेगी।
  • यदि लव पार्टनर  के साथ किसी प्रकार की कहासुनी है तो उसे साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। क्रोध करने की बजाय ठंडे दिमाग से चीज़ों को सुलझाने का प्रयास करें।
  • इस वर्ष के सितम्बर के बाद आपकी लव लाइफ में रोमांस भरे पल देखने को मिलेंगे साथ में कहीं लॉन्ग ड्राइव पर भी जाना हो सकता है।
  • इससे आप दोनों के रिश्ते मजबूत होंगे। इस साल के अंत तक आप अपने प्रेमी के साथ विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं। इस वर्ष थोडा संभलकर रहिये और इस बात को ना भूले की परस्पर संबंधो में विश्वास, सामंजस्य तथा एकदूसरे के प्रति प्रेम भावना आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगी।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook

5/5 - (7 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here