सूर्य का कर्क से सिंह राशि में गोचर – कैसा रहेगा 12 राशियों पर प्रभाव

17 अगस्त 2019 शनिवार के दिन दोपहर (अपराह्न) 1 बजकर 18 मिनिट पर सूर्य सिंह राशि में गोचर कर रहे है। हिन्दू धर्म में सूर्य की आराधना तथा पूजा की जाती है। सूर्य देव को इस पृथ्वी लोक में पिता का दर्जा हासिल है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। सूर्य पूर्वज, राज्य, राजनीति, सम्मान, नयन, आत्मा का कारक है, जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य शुभ होता है वो व्यक्ति जीवन में ऊँचाइयों को छूता है। पिता के साथ उसके अच्छे सम्बन्ध स्थापित होते है। सूर्य इस धरती को जगमगाने तथा ऊर्जा देने वाला ग्रह है। राशि चक्र की एक राशि में सूर्य लगभग एक महीने तक रहते है। इसी कारण हिन्दू पंचांग मास का निर्धारण भी सूर्य की चाल पर होता है। 

सूर्य का कर्क से सिंह राशि में गोचर – कैसा रहेगा 12 राशियों पर प्रभाव

Sun transit in Leo

 

मेष राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे है। पंचम भाव में सूर्य का आना बहुत ही भाग्यशाली है। कुंडली का पांचवा भाव संतान, शिक्षा, प्रेम सम्बन्ध को दर्शाता है। इस गोचर के दौरान संतान सुख अच्छा मिलने वाला है। यदि नया घर या वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे है तो आपको सफलता मिलने वाली है। कामकाज में भी बदलाव के संकेत मिल रहे है। छात्रों के लिए यह गोचर सफलता के द्वार खोलने वाला होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह गोचर शुभ संकेत लेकर आया है।

वृषभ राशि पर प्रभाव –

सूर्य का यह राशि परिवर्तन बेहद ही सुखद रहने वाला है, सूर्य आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। यह आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आया है। माता का भरपूर स्नेह मिलनेवाला है। नवीन व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा समय है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपको सराहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा धनलाभ होगा।

मिथुन राशि पर प्रभाव

आपकी राशि से तृतीय भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। इस गोचर में आपके साहस तथा पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपके द्वारा यात्राएं होंगी और आप इस गोचर में अच्छे धार्मिक कार्य में सहभागी होंगे। धन की कमी नहीं रहेगी परन्तु संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद हो सकते है। मित्रों के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। यह गोचर आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने व्यवहार में नम्रता रखें।    

कर्क राशि पर प्रभाव

सूर्य का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में हो रहा है। इस गोचर में स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे है। इस गोचर के दौरान अहंकार की भावना जागृत होगी। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। विवाहित है तो सुसराल से भी धन मिलेगा। भाई बहनों से थोड़ी अनबन हो सकती है। यह गोचर आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता देखने को मिलेगी।  

सिंह राशि पर प्रभाव –

सिंह अपनी नीच राशि कर्क को छोड़कर आपकी ही राशि में गोचर कर रहे है। खर्चों में कमी आयेगी जिसके कारण आपका धन संचित होगा। यह गोचर आपके लिए फलदायी रहेगा। कामकाज के लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा। सरकारी क्षेत्र में आपको लाभ होने वाला है। इस गोचर की कालावधि में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे अन्यथा किसी अपने से रिश्तों में खटास आ सकती है।

कन्या राशि पर प्रभाव

सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से बारहवे भाव में हो रहा है। कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर बहुत अच्छा नहीं रहनेवाला। आपको अपेक्षाकृत परिणाम हासिल नहीं होंगे। आपके साथ दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे है, इसलिए सावधानी बरतें। बीमारी आदि भी आपको घेर सकती है इसलिए खान-पान का ध्यान रखे तथा अपने व्यवहार में नरमी बरतें। विदेश यात्रा के लिए यह गोचर अच्छा है। पहाड़ी यात्रा करने के अवसर आपको मिलेंगे। 

अभिमंत्रित गणेश रुद्राक्ष प्राप्त करें

तुला राशि पर प्रभाव

सूर्य आपके लाभ स्थान में गोचर कर रहा है। सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके लिए धन प्राप्ति के योग तो बना ही रहा है साथ ही साथ जो जातक विवाह के इच्छुक है, उनका विवाह होने के योग बन रहे है। किसी से भी न उलझे, विनम्रता बनाएँ रखे, बाकि यह गोचर आपके लिए उत्तम है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन होगी। अपने आप पर संयम रखे। 

वृश्चिक राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से दशम भाव में गोचर कर रहे है। माता की सेहत का ध्यान रखें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ता है। जो जातक अपने करियर को लेकर परेशान है, उनके लिए करियर की दिशा में नवीन मार्ग खुलने वाले है। इस समय छात्रों को सफलता मिलेगी। यह गोचर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आया है। सूर्य ग्रह की कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर बनी रहेगी, सफलता की प्राप्ति के लिये अपनी ओर से प्रयास जरुर करें। 

धनु राशि पर प्रभाव

अष्टम भाव से परिवर्तित होकर सूर्य आपकी राशि से भाग्य स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर आपके जीवन में बहुत ही अच्छा बदलाव लेकर आ रहा है। रोजगार के कई अवसर मिलने वाले है। घर-परिवार का अच्छा सहयोग मिलने वाला है। धार्मिक यात्राएं हो सकती है। कामकाज में धनलाभ होगा। कुल मिलाकर सुखद गोचर रहने वाला है। पारिवारिक यात्राएं फलदायी रहेंगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। सामाजिक माँ-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

अभिमंत्रित 5 मुखी रुद्राक्ष प्राप्त करें

मकर राशि पर प्रभाव

यह सूर्य का गोचर आपकी राशि से 8 वें भाव में हो रहा है। धन हानि की सम्भावना बनी हुई है। यह गोचर आपके लिए परेशानी लेकर आ रहा है, इसलिए पहले से ही सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में भी किसी तरह की अनहोनी हो सकती है, काम से हाथ भी धोना पड सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपको दिक्कते हो सकती है। इस दौरान दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई गुप्त बाते इस गोचर में उजागर हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।

कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर अच्छा है। सूर्य आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। अविवाहितों के लिए विवाह आदि के योग बन रहे है। कामकाज में सफलता के साथ बदलाव भी देखने को मिल सकते है। प्रेमी जोड़ों के लिए थोडा असमंजस्य का माहौल बनेगा। आपकी पदोन्नति के अवसर इस गोचर में है। बिज़नस पार्टनर आपका साथ देगा तथा लाभ भी होगा। किसी भी काम को जल्दबाजी में न करें।

मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर षष्ठ भाव में हो रहा है। जो सेहत की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। शत्रु परेशान कर सकता है। रोग पीछा नहीं छोड़ेंगे, इसलिए स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें। किसी से बहस परेशानी का कारण बन सकती है। धन की कमी खलेगी तथा कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ेगी। घर में शांति भंग होगी। परिवार में तक्रार देखने को मिलेगी। यह सूर्य का गोचर मीन राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए सावधानी बरतें। इस गोचर में बुखार तथा सिरदर्द आपको परेशान कर सकता है, अत: सावधानी बरतें।

अभिमंत्रित 2 मुखी रुद्राक्ष प्राप्त करें

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here