शुक्र ग्रह प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक है। ये ग्रह प्रजनन अंगों और प्रजनन से जुड़ा है। शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है और यह तुला और वृषभ राशि का स्वामी है। 26 नवंबर, 2017 को शुक्र तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करने वाला है।
यह गोचर रविवार के दिन सुबह 22.20 पर होगा और अगले महीने में 20 दिसंबर को 18.43 तक रहेगा। शुक्र के इस गोचर का आपकी चंद्र राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। किसी के लिए ये गोचर शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ समाचार ला सकता है।
तो चलिए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए शुक्र का वृश्चिक में गोचर क्या लेकर आया है।
मेष राशि
इस राशि के आठवें भाव में शुक्र विराजमान रहेगा। इस दौरान अपना घर खरीद सकते हैं। इस समय आप शारीरिक सुख और लग्ज़री के प्रति आकर्षित रहेंगें। अचानक धन लाभ और घटनाओं के घटित होने की संभावना है। सफेद चंदन का दान करें।
वृषभ राशि
आपके सातवें भाव में शुक्र रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। विपरीत सेक्स के लोगों के साथ बात करते हुए सतर्क रहें। सावधान रहकर आप किसी भी मुश्किल से बच सकते हैं। श्रीसूक्त का पाठ करें।
ये उपाय आपको दिला सकते हैं समृद्धि
मिथुन राशि
मिथुन राशि के छठे भाव में शुक्र गोचर करेगा। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। अनैतिक कार्यों की वजह से मानहानि की संभावना है। विरोधी पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में गॉसिप से बचें। सफेद फूलों से मां दुर्गा की आराधना करें।
कर्क राशि
शुक्र ग्रह कर्क राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। प्रसन्न रहेंगें। पारिवारिक सुख मिलेगा। धन लाभ की संभावना है। प्यार से जिंदगी खुशनुमा रहने वाली है। अपनी कलाकारी से कुछ पैसा कमा सकते हैं। संगीत और ग्लैमर में आपकी रुचि बढ़ेगी। भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के चौथे भाव में शुक्र विराजमान रहेगा। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगें। पारिवारिक सुख मिलेगा। घर में शांति बनाए रखने के लिए अपने अहं को दूर रखें। काम को महत्व दें। इससे आपको प्रतिष्ठा और धन दोनों ही मिलेंगें। भगवान शिव की आराधना करें।
कन्या राशि
तीसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा। कन्या राशि के लोगों को इस दौरान समृद्धि और सम्मान मिलेगा। छोटी यात्रा पर जाने के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। अपनी मेहनत और लग्न से प्रतिद्वंदियों को हरा पाएंगें। मां दुर्गा को खीर अर्पित करें।
तुला राशि
तुला राशि के दूसरे भाव में शुक्र बैठेगा। धन लाभ होग। घर में किसी बच्चे का जन्म हो सकता है। सरकार से लाभ मिल सकता है। स्वादिष्ट खाना खाने को मिल सकता है। कन्याओं से आशीर्वाद लें और उन्हें मिश्री दें।
स्वस्थ रहने के लिए इस राशि वाले कर सकते हैं ये उपाय
वृश्चिक राशि
इस राशि में शुक्र का गोचर हो रहा है। रिलेशनशिप में सतुलन बनाकर चलें। र्पाटनर के साथ चीज़ों को संभालकर चलें। विदेशी जमीन से धन लाभ हो सकता है। शुक्रवार के दिन किसी मंदिर जाकर बताशे दान करें।
धनु राशि
इस समय आपका सारा ध्यान सेक्शुअल क्रियाओं पर रहेगा। अपनी मेहनत की कमाई को शारीरिक सुख पाने पर खर्च कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग हैं। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। दही से श्री शिव रुद्राभिषेक करें।
मकर राशि
शुक्र का मकर राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर होगा। अत्यधिक समृद्धि की प्राप्ति होगी। नए दोस्त बनाएंगें। रोमांस के मामले में अच्छा समय है। जीवनसाथ की भरपूर सहयोग मिलेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि
शुक्र आपके दसवें भाव में रहेगा। झगड़े हो सकते हैं जिसमें आपका समय तो बर्बाद होगा ही साथ ही मानहानि भी होगी। वैवाहिक जीवन में भी मुश्किलें आएंगीं। मुश्किल में भी भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इस मंत्र का जाप करें – ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय: नम:।।
अपना भाग्य रत्न धारण कर चमका सकते हैं अपनी किस्मत
मीन राशि
मीन राशि के नवम भाव में शुक्र का गोचर होगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंध खुशनुमा रहेंगें। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। धन लाभ की संभावना है। कपड़ों की खरीदारी पर पैसे खर्च कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन पंडित को चीनी दान करें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook