शुक्र, वृषभ राशि में गोचर करने वाला है। वृषभ राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। हालांकि, ये गोचर ज्यादा लंबे समय तक नहीं है लेकिन फिर भी इसका किसी राशि पर शुभ असर पड़ेगा तो किसी के लिए ये कष्टकारी साबित होगा।
शुक्र का गोचर 2018
शुक्र ग्रह 20 अप्रैल, 2018 को स्वराशि में गोचर करेगा और वह इस राशि में 15 मई तक रहने वाला है। कम समय के लिए हुए शुक्र के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र के गोचर का प्रभाव बारह राशियों पर कुछ इस प्रकार है :
शुक्र का मेष राशि में गोचर
धन का लाभ होगा। परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। सोना, स्टॉक आदि पर खर्च करना पड़ सकता है। आपका मन मीठा और गरिष्ठ भोजन खाने का करेगा। यौन अंग या पाचन तंत्र से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर
संगीत के प्रति रूचि बढ़ सकती है। विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी को चोरी-छिपे पसंद कर सकते हैं। आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बेहतर हो सकता है। कहीं दूर यात्रा या धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर
आप व्यर्थ की चीज़ों पर धन खर्च करेंगें। शारीरिक संबंधों के प्रति आप अधिक आकर्षित रहेंगें। किसी महंगे होटल में जा सकते हैं। प्रेम संबंध बन सकते हैं। स्टॉक और शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। आप अपनी शारीरिक सुंदरता पर ज्यादा ध्यान देने लगेंगें। सरकारी अधिकारियों से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है।
शुक्र का कर्क राशि में गोचर
दोस्तों से सहायता मिलेगी। विपरीत सेक्स के नए दोस्त बना सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगें और कहीं पिकनिक पर भी जा सकते हैं। बड़े भाई या बहन से मदद मिल सकती है। करियर एवं नौकरी में प्रगति मिलेगी। व्यापार के लिए अच्छा समय है। अपने जीवनसाथी के रहस्यमयी व्यवहार के कारण आपके वैवाहिक जीवन में खटपट हो सकती है। इस समय आपके किसी के साथ गुप्त संबंध भी बन सकते हैं।
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
करियर में प्रगति मिलेगी और विपरीत सेक्स के लोगों से सहयोग मिलेगा। ओवरईटिंग या एसिडिटी की वजह से परेशानी हो सकती है। आपके जूनियर आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। जोड़ों में दर्द हो सकता है। आप घर की सजावट में पैसा खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं। धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं।
शुक्र का कन्या राशि में गोचर
शुरुआती समय में अचानक कोई समस्या आ सकती है लेकिन बाद में सब अच्छा होगा। करियर में अचानक प्रगति मिलेगी। विपरीत सेक्स के किसी व्यक्ति के कारण कोई परेशानी हो सकती है। आपका कार्यभार बढ़ सकता है। रियल एस्टेट में भी फायदा होगा। घर बदलने की सोच सकते हैं। इस दौरान कोई गुप्त लाभ हो सकता है।
शुक्र का तुला राशि में गोचर
यौन अंगों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। कार्यों की गति धीमी पड़ सकती है। आपको एनर्जी की कमी महससू होगी। अपने सहमर्मियों के साथ प्रतिद्विंदिता नहीं कर पाएंगें। वैवाहिक जीवन में असमंजस रहेगा। कार्यक्षेत्र में बहस हो सकती है। आपमें अहं बढ़ सकता है। छोटी यात्राओं के भी योग हैं।
शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर
सेक्स के प्रति ज्यादा आकर्षित रहेंगें। विचारों में सकारात्मकता रहेगी। संगीत के प्रति रूचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। किसी दूसरे देश या संस्कृति के व्यक्ति के साथ दोस्ती हो सकती है। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।
शुक्र का धनु राशि में गोचर
जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। पाचन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। प्रेम संबंधों के लिए भी अच्छा समय नहीं है। बिजनेस और करियर में अड़चनें आ सकती हैं। आपके रास्ते में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी और पार्टनर के साथ बहस भी हो सकती है। आप बहुत जल्दी गुस्सा करने लगेंगें और बात-बात पर धैर्य खो सकते हैं।
शुक्र का मकर राशि में गोचर
प्रेम संबंधों में नुकसान और असफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। दोस्तों का सहयोग नही मिलेगा। लोग अपने वायदे को पूरा नहीं कर पाएंगें। अपने बड़ों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। काम या बिजनेस के कारण अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है।
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
आपके लिए ये गोचर सुखमय रहेगा। करियर के लिए भी अच्छा समय है। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। खानपान की आदतों का ध्यान रखें। बड़ों से लाभ मिल सकता है और लोग आपका पूरा साथ देंगें। अपने घर को सुंदर बनाने पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुक्र का मीन राशि में गोचर
छोटी यात्राओं के योग हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में प्रगति होगी। अपने प्रदर्शन के लिए तारीफ मिल सकती है। सरकारी अधिकारियों से लाभ मिलने की संभावना है। करियर में प्रगति मिलेगी। कुल मिलाकर ये गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online