वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2019 – कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए 2019?

दोस्तों आपको नववर्ष 2019 की बहुत बहुत शुभकामनाएं- यह वर्ष आपके लिए ढेर सारी खुशिया लेकर आये यही हम अपनी संस्थान की ओर से कामना करते है।

vrichik-varshik-rashifal-2019

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2019

हम सभी जानते है की नया साल आने के पहले ही हमारे मन में अपने भविष्य के बारे में जानने की जिज्ञासा जागृत होती है, की यह नया साल हमारे लिए किस प्रकार से व्यतीत होने वाला है, क्या इस वर्ष हमारा व्यवसाय प्रगति करेगा? क्या हमें अपना मनचाहा साथी मिलेगा? घर में सुख-शांति बनी रहेगी? संतान सुख मिलेगा? हमारे पास धन-संपत्ती आएगी? स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

न जाने कितने सवाल मन में उत्पन्न होते है, उन सवालों के जवाब पाने के लिए ही हमारे अनुभवी ज्योतिषाचार्यों ने आपके लिए वर्ष 2019 का वार्षिक राशिफल विभिन्न 12 राशियों के अनुसार आपके लिए तैयार किया है सौर मंडल में स्थित 9 ग्रहों की चाल तथा उनका विभिन्न 12 राशियों पर पड़नेवाला सकारात्मक तथा नकारात्मक परिणाम क्या होगा आइये अब हम जानते है।

राशिफल 2019 के अनुसार कर्क राशि के जातकों को इस साल मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आइए अब हम देखते है वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 में करियर कैसा रहने वाला है।

करियर

  • इस वर्ष नौकरी, व्यापार के लिए परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। करियर को प्रगति पथ पर लाने के लिए आप मेहनत करेंगे। इस वर्ष आपके करियर में उन्नति होने की संभवना है।
  • नवीन नौकरी के तलाश में जो जातक घूम रहे है उनको जल्दी ही खुश खबरी मिलनेवाली है। पुलिस, सेना या फ़ौज मे काम करने के इच्छुक व्यक्ति इस वर्ष सफलता प्राप्त करेंगे।  
  • करियर को लेकर विदेश जाने की भी संभावनाएं हैं। इस वर्ष व्यापारी वर्ग को मनवांछित धन की प्राप्ति होनेवाली है। नौकरी में प्रमोशन के योग बने हुए हैं।
  • इस वर्ष ज्योतिष कार्य से सम्बन्ध रखने वाले लोगों को अच्छा धन लाभ होगा। इस साल के अंत तक आप नाम, शोहरत प्राप्त करेंगे।
  • संगीत के क्षेत्र में अपना हुनर दिखने का मौका आपको मिल सकता है वो सकता है किसी रियालिटी शो में आपको एंट्री मिले।  इस वर्ष आप जिस फील्ड में काम कर रहे है वहां सीनियर्स का आपको पूरी तरह से सपोर्ट मिलेगा।
  • साल के शुरु माह में आपका नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी किसी वाद-विवादों में ना पड़ें और पूरी ईमानदारी के साथ अपने काम में ध्यान दें। यह वर्ष आपके लिए कई सुनहरे अवसर लेकर आया है उसका सदुपयोग करे।

Free Janm Kundli

पारिवारिक जीवन

  • इस वर्ष मानसिक तनाव बढ़ने वाला है। आपको घर में वो दर्जा नहीं मिलेगा जिसकी आप उम्मीद करते है इसलिए आपकी घर में किसी ना किसी से लड़ाई होती रहेगी जिसके कारण आप गुस्से में रहेंगे।
  • आप विवाहित है तो जीवनसाथी के साथ संबंधों में दरार आयेगी। आप अपने स्वभाव के कारण कई बार घर का वातावरण खराब करेंगे।
  • आपको सलाह दी जाती है की अपने स्वभाव में नरमी बरते तथा किसी को अपशब्द ना बोले हो सकता है उसके बाद आपका पारिवारिक जीवन सुख से व्यतीत हो।
  • जून महीने के बाद घर के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सबके बीच सामंजस्यपूर्ण व्यवहार देखने को मिलेगा। भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • अगर वो छात्र है तो पढाई में उनकी परफोर्मेंस अच्छी नहीं रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिस पर धन का अत्यधिक व्यय होगा।
  • मित्रों के साथ भी किसी ना किसी बात को लेकर अनबन देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर इस वर्ष पारिवारिक सुख में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

आर्थिक स्थिति  

  • इस वर्ष आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपके ख़र्चे और आमदनी में समानता नहीं होगी जिसके कारण कर्ज की स्थिति बन सकती है।
  • ऐसे में आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा ताकि आय और व्यय में तालमेल बना रहे। आप वैभवशाली वस्तुओ पर अपना धन ख़र्च करेंगे।
  • व्यापारियों की आर्थिक स्थिति इस वर्ष अच्छी बनी रहेगी परन्तु खर्चे बढ़ने के कारण धन संचय नहीं होगा।  आप धन कमाने के लिए गलत रास्ता अपना सकते है।
  • संपत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना है। आप इस वर्ष अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी या अपने घर की कोई कीमती वस्तु गिरवी रख सकते है।
  • बच्चो के स्वास्थ्य और शिक्षा पर आपका धन जरुरत से ज्यादा खर्च होगा, धन का सदुपयोग करना सीखे अन्यथा यह वर्ष आपके लिए अनेक परेशानिया लेकर आ सकता है।

Hindu Puja Online

संतान

  • इस वर्ष संतान के करियर और स्वास्थ्य को लेकर आप कई बार परेशान होंगे। संतान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा परफोर्मेंस देंगे जिसके कारण आपका मान बढेगा।
  • छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखे तथा उनको समय समय पर पढाई के प्रति प्रेरित करते रहे। इस वर्ष के मध्य काल में संतान शिक्षा प्राप्ति के लिए घर से दूर जा सकती है उसे आपका पूरा समर्थन मिलेगा।
  • आप अपनी संतान के साथ कीमती समय गुजारेंगे और वे अपने उद्देश्य को पूरा करने में सफल होंगे। अपनी संतान को भावनात्मक सपोर्ट देते रहे तथा उनके साथ एक मित्र की तरह रहे ताकि वो अपने आप को अकेला महसूस ना करे।
  • माता-पिता का भरपूर साथ संतान को उच्च शिखर पर पहुंचा सकता है। इस वर्ष अगस्त-सितम्बर में संतान को स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है उनकी सेहत का ध्यान रखे। 

शिक्षा

  • शिक्षा प्राप्ति के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। शिक्षा के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी। आप अपने परिवार के लोगों का मान-सम्मान बढ़ाने वाले है।
  • मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा आपको परिवार के साथ साथ अपने आपके गुरुजन का भी साथ इस वर्ष मिलनेवाला है। मार्च तक आप जी तोड़ मेहनत करनेवाले है फल स्वरुप अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
  • आप यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा देते हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी आप उच्च शिक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले है परन्तु मई जून में आपको स्वास्थ्य से सम्बंधित दिक्कते होंगी जिसके कारण आपकी पढाई प्रभावित होगी।
  • इस वर्ष आप कोई डिप्लोमा कोर्स कर सकते है जिसमे आप सफलता हासिल करेंगे, पढ़ाई के साथ-साथ आप अपनी प्रतिभा को समय दें।

Buy Rudraksha

स्वास्थ्य

  • वर्ष 2019 स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो बहुत बढ़िया नहीं रहेगा इस वर्ष आपको अपनी सेहत का ज़्यादा ख़्याल रखना होगा।
  • किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही आपको महँगी पड़ सकती है। आप इस वर्ष जागरूक रहे और समय समय पर फिटनेस का ध्यान रखे।
  • आप अगर आप योग का सहारा ल्र्त्र है तो यह भी आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम साबित होगा।
  • आप अपने सोने और जागने का समय सही रखे बहुत देर तक सोना और देर से उठाना तथा रात को देर से सोना आपकी बीमारी का कारण बन सकता है, आलस का त्याग करें।
  • साथ ही साथ अपने खान-पान का ध्यान रखे, कहते है ना तंदुरुस्त काया सुखी जीवन की कुंजी होती है इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
  • ग्रहों की चाल संकेत दे रही है की जनवरी के अंत से लेकर मार्च के अंत तक स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कते होंगी। इस वर्ष बार बार आपको स्वास्थ्य पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है इसलिए बाहर का फ़ास्ट फ़ूड ना खाए तथा शुद्ध पानी का सेवन करे ओय पानी ज्यादा मात्रा में पिए समय समय पर डॉक्टारी जांच करवाइए।
  • अक्टूबर और नवंबर माह में भी आपकी सेहत नाजुक रह सकती है। इस समय आपको ख़ाँसी-जुकाम, बुखार, पीलिया, किडनी में सूजन आदि की समस्या रह सकती है अपना ध्यान अवश्य रखे।

Buy Red Coral

प्रेम सम्बन्ध

  • इस वर्ष प्रेम संबंधो में मीठास के साथ साथ रोमांस देखने को मिलेगाअपने लव पार्टनर के साथ आप समय व्यतीत करेंगे जिसके कारण आप एक-दूसरे को अच्छे से समझेंगे
  • समय मिले तो उनको घूमाने के लिए ले जा सकते है, इससे प्यार का रिश्ता और भी मजबूत होगा। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा।
  • इस वर्ष लव पार्टनर के साथ विवाद ना करें। यदि रिलेशनशिप में किसी प्रकार का विवाद है तो उसको प्यार से सुलझाने का प्रयास करें।
  • आप लव पार्टनर के साथ लॉन्ग-ड्राइव पर जा सकते है जिसके कारण परस्पर सम्बन्ध और गहरा होने वाला है। इस वर्ष के मध्यकाल में आपके संबंधो में अनबन तथा गलतफहमिया उत्पन्न होंगी, आपस में बात करके समस्या का समाधान ढूंढे।
  • जो जातक नए नए प्रेम संबंधो में है उनके लिए यह वर्ष अच्छा व्यतीत होने वाला है। इस वर्ष नई रिलेशनशिप की शुरुआत भी हो सकती है परन्तु नए रिश्ते की शुरुआत में जल्दबाज़ी दिखाना उचित नहीं है अन्यथा जल्दबाजी में धोखा मिल सकता है।
  • जो जातक अपने प्रेमी के साथ विवाह करना चाहते है उनको कुछ पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम ले और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे कुछ ही समय में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी।      

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook

5/5 - (4 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here