ज्योतिषशास्त्र की मदद से आप अपन भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जिसमें मनुष्य की जन्म तिथि और राशि के आधार पर उसके भविष्य की गणना की जा सकती है।
साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल से आप जान सकते हैं कि आपकी राशिनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा। किन राशियों पर मुसीबत आएगी और किन राशियों के लोगों को इस सप्ताह मुनाफा होगा, ये सब साप्ताहिक राशिफल से जान सकते हैं। जो चलिए जानते हैं कि इस सप्ताह आपकी राशि में क्या लिखा है।
मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को धन का लाभ होगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपको प्रयास करते रहना है और उम्मीद नहीं छोड़नी है। हालांकि, विपरीत परिस्थितियों के कारण आपका मन परेशान रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आप पर काम का बहुत ज्यादा बोझ रहेगा। इस वजह से सहकर्मियों या परिवार में मतभेद एवं विवाद हो सकता है। आपको इस समय संयम और शांति से काम लेना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को विरोधी या शत्रु परेशान कर सकते हैं। इस समय आपको खुद को बचाकर रखना है और दूसरों के षड्यंत्र से सावधान रहें वरना किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। प्रेम संबंधों के मामले में बढिया समय है। अपने दिल की बात कह सकते हैं।
कर्क राशि
आपके लिए शुभ समय है। इस समय आप जितने भी प्रयास करेंगें उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और आप अपने जीवन में सफलताओं का आनंद उठा पाएंगें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके सामने कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं जो आपके साहस को तोड़ने की कोशिश करेंगीं लेकिन आपको संयम और समझदारी से काम लेना है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मुश्किलों भरा रहेगा। आपको अपने कार्यों में सावधानी बरतनी है वरना आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। सेहत का भी ध्यान रखें।
तुला राशि
इस सप्ताह तुला राशि के लोगों को राहत मिलेगी। अपने कार्यक्षेत्र में भी सफलता पा सकते हैं। अपने प्रयासों में आपको कामयाबी मिलेगी जिससे मन खुश रहेगा। धन का आगमन होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगें।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। सेहत से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। अपने खानपान की आदतों का ध्यान रखें और लापरवाही ना बरतें। कोई छोटी स्वास्थ्य समस्या भी हो तो उसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
धनु राशि
आपका ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है जितना हो सके ऐसी परिस्थिति से बचकर रहें। इस समय आपको संयम से काम लेना है वरना आप खुद ही मुश्किल में पड़ सकते हैं।
मकर राशि
आपको पैसों को लेकर तंगी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप बचत करके चलें। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए ये समय कष्टकारी हो सकता है। आपको इस समय बहुत संभलकर रहना है वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि
आपको अपने सभी कार्यों में सावधानी बरतनी है। किसी नए व्यक्ति पर भरोसा ना करें वरना धोखा खा सकते हैं। परिवार वालों का साथ मिलेगा और दोस्त भी सहयोग करेंगें। सेहत के लिए भी अच्छा समय है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online