नये सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और आप भी ये जानने को उत्सुक होंगें कि ये सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार ये सप्ताह कुछ राशियों के लिए मंगलदायक तो कुछ राशियों के लिए अमंगल साबित होगा।
आइए जानते हैं 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के ये सप्ताह सामान्य फलदायक रहेगा। इस समय आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। आर्थिक मसलों को लेकर परेशान रह सकते हैं। मेष राशि के लोग इस समय यात्रा करने से बचें नहीं तो शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक अपनी इच्छा के बिना काम करने को मजबूर हो रहेंगें। व्यापार में जल्दबाज़ी न करें वरना नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता सामान्य फलदायक रहेगा। उम्मीद के जितनी आमदनी न होने की वजह से आपका मन उदास रह सकता है। नौकरीपेशा वृषभ राशि वाले लोगों को इस सप्ताह प्रमोशन मिल सकता है। कोई नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो अभी रूक जाएं। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उनसे अपने दिल की बात कहने के लिए यही सबसे सही समय है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह सामान्य फल देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आप किसी पुरानी बीमारी से उबर सकते हैं। लोग आपकी लगन और मेहनत की प्रशंसा करेंगें और इस वजह से आपको कोई आर्थिक मदद भी मिल सकती है। अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। यात्रा से आपको फायदा हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों को मेहनत से आर्थिक लाभ होगा। सेहत के लिए ये सप्ताह काफी बढिया रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है। बिजनेस में कोई नया काम शुरु न करें। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग अपने पास आए हुए निवेश के अवसरों पर ठीक से विचार करें। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। काम में रुचि लेने की जगह आपका ध्यान रोमांस और घूमने-फिरने में ज्यादा रहेगा। इस समय अपने खर्चे पर नियंत्रण रखें। कर्क राशि के जातकों को सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना है। सेहत खराब हो सकती है। बिजनेस में इस समय निवेश न करें। नौकरी भी जैसी चल रही है उसे वैसे ही चलने दें। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय थोडा सावधानी बरतें।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग इस सप्ताह ज़रा सावधान रहें। इस सप्ताह आपको जो पैसा मिलेगा उससे आप संतुष्ट नहीं रहेंगें। अपने तनाव को दूर करने के लिए बेहतर होगा कि आप अपने किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से बात करें और अपने मन की बात शेयर करें। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जायेगा। सिंह राशि के व्यक्ति अपने पेट की सेहत का खास ख्शल रखें। आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा। लव रिलेशन में आपको एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा नहीं रहेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा जो आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। सेहत के लिए भी समय अच्छा नहीं है। पीलिया रोग से ग्रसित हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को थकान की वजह से कुछ भी अच्छा नहीं लगेगा। बिजनेस में ओवर कॉन्फिडेंट होकर न चलें। आपका वैवाहिक जीवन संघर्षों से भरा रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। अपनी बोली पर नियंत्रण रखें। आपके निजी संबंध मतबूत होंगें। हर किसी पर विश्वास करने की गलती न करें। रोज़मर्रा के कामों में भी आपको आलस आएगा। अपना खानपान अच्छा रखें वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी करने वाले तुला राशि के जातकों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। बिजनेस बहुत अच्छा नहीं चलेगा। पति-पत्नी के बीच मतभेद बने रह सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग अपने ससुराल पक्ष की ओर से आयोजित किसी कार्यक्रम का आनंद उठा सकते हैं। स्त्रियों से ज्यादा मेल जोल न बढाएं वरना बदनामी झेलनी पड़ सकती है। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने की गलती न करें। आपका भाग्य अच्छा रहेगा यानि की आपको इस सप्ताह अपनी किस्मत का साथ मिलेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे लेकिन फिजूलखर्ची अधिक होगी। सेहत खराब हो सकती है। व्यवसाय में जरूरत से ज्यादा निवेश नुकसानदेह साबित होगा। वैवाहिक संबंध में भी तनाव बना रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह शुभ फलदायक नहीं रहेगा। पार्टनर की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस हफ्ते आप किसी आर्थिक संकट में पड़ सकते हैं। धनु राशि के जातकों को माइग्रेन की शिकायत हो सकती है। नौकरी में आप जो भी प्रयास करेंगें वो असफल होगा। जीवन साथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि जातकों के लिए ये सप्ताह न तो बहुत अच्छा रहेगा और न ही बहुत ज्यादा बुरा। कहीं यात्रा पर जाने की सोच रहें हैं तो आखिरी मिनट पर आपकी यात्रा टल सकती है। सप्ताह के शुरुआत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। सेहत खराब हो सकती है। बिजनेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी। नौकरी करने वालों के लिए लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में असहयोग का माहौल दिखेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए ये सप्ताह अच्छा साबित होगा। परिवार की भलाई के लिए किए गए प्रयास फलीभूत होंगें। पैसों को लेकर इस सप्ताह आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत को लेकर भी अच्छा समय है। बिजनेस करने वाले कुंभ राशि के जातक भी इस समय नए कार्यों में निवेश कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातक भी अपने काम से संतुष्ट रहेंगें। वैवाहिक सुख भोगने के लिए ये समय सबसे अच्छा है।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहने वाला है। कोई भी कार्य करने से पहले अपने करीबियों से सलाह-मशविरा कर लें। इस सप्ताह आपको यात्रा से लाभ हो सकता है। आपका मन नए-नए काम करने को प्रेरित रहेगा। लेकिन आप एक काम को खत्म करने के बाद ही कोई दूसरा काम करें। सप्ताह की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। मीन राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए ये समय अच्छा साबित होगा। व्यवसाय करने वाले थोडा समझदारी से काम लें। जीवन साथी के भरपूर सहयोग से वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online