आपकी राशि पर क्या होगा सूर्य के गोचर का असर

16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर होगा। आइए जानते हैं इस गोचर का आपकी राशि पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा -:

मेष -: प्रेम संबंधों के लिए अच्‍छा समय है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। भावुक न हों। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें अन्‍यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में विवाद उत्‍पन्‍न हो सकता है।

वृषभ –: आपके लिए यह गोचर अच्‍छा साबित होगा। आपके अडियल स्‍वभाव में सुधार आएगा। इस समय सबकी बात सुनें लेकिन अपने मन की ही करें। अपने मन की बात करीबियों से साझा कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए अच्‍छा समय है।

मिथुन -: परिवार में खुशी का माहौल बनाए रखना इस समय आपकी जिम्‍मेदारी है। समझदारी से काम लेने की जरूरत है। क्रोध को नियंत्रण में रखें। अपने बच्‍चों की दूसरों से तुलना न करें। ऐसा करने से उनमें हीन भावना उत्‍पन्‍न होगी। कुछ नया खरीदने की सोच सकते हैं। घर के बड़े लोगों का सम्‍मान करें।

Rashifal 2019

कर्क -: इस राशि में सूर्य लग्‍न स्‍थान में गोचर करेगा। आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्‍वयं पर नियंत्रण रखें। इस गोचर के प्रभाव में आप स्‍वयं से प्रेम करने लगेंगें। अपनी साज-सज्‍जा पर ज्‍यादा ध्‍यान देंगें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

सिंह -: आपके मन के अंदर छिपे भाव इस समय बाहर आने लगेंगें। मन से अशांत रहेंगें। भविष्‍य की योजनाएं बनाने के लिए उत्‍तम समय है। दुर्भावना को मन से दूर रखें।

कन्‍या -: दोस्‍तों के साथ अच्‍छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दूसरों की सहायता करें। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं। सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।

तुला -: कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगें। सूर्य के प्रभाव में आप मेहनती बनेंगें। दूसरों से बेहतर करने के कारण आपमें अभिमान आ सकता है। अपनी क्षमता से ज्‍यादा दूसरों से अपेक्षा रख सकते हैं। लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें।

Free Janm Kundli

 वृश्चिक -: इस समय आपको धन के पीछे नहीं भागना है। थोड़ा बहुत समय पुण्‍य के कार्यों में भी लगाने की जरूरत है। कोई कोर्स कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए शुभ समय है।

धनु -: इस समय आपको धन के पीछे नहीं भागना है। थोड़ा बहुत समय पुण्‍य के कार्यों में भी लगाने की जरूरत है। कोई कोर्स कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए शुभ समय है।

मकर -: वैवाहिक जीवन के लिए अच्‍छा समय नहीं है। मधुर वाणी के साथ आप लोगों का मन जीत सकते हैं।

कुंभ -: इस राशि वाले जातकों के वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी भी प्रकार के लालच पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपके लिए यह सामान्‍य समय है।

Birth Stone

मीन -: संतान के साथ कोई छोटी दुर्घटना होने की संभावना है। मन से प्रसन्‍न रहेंगें। हंसी मज़ाक में समय बीतेगा। कोई फिल्‍म देखने जा सकते हैं। काम और निजी जीवन में तालमेल बनाकर चलें। धन का दुरुपयोग न करें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here