राहू केतु की इस स्थिति के कारण आप ऐसे लोगों पर भी विश्वास कर लेते हैं जो बाद में आपको नुकसान पहुंचाते हैं। आप बहुत लापरवाह है और इस कारण से कई बार आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आप कई मामलों में दूसरों पर निर्भर रहते हैं। आप खतरें उठाने से कतराते हैं और साथ में बहुत अधीर भी हैं। आप इस बात की ज्यादा चिंता करते हैं की दूसरे आपके बारे में क्या सोच रहे हैं। धर्म को लेकर आप कभी बहुत गंभीर हो जाते हैं और कभी एक दम अनास्तिक हो जाते हैं। दूसरों के मामले में टांग अड़ा कर आप कई बार खुद को परेशानी में डाल लेते हैं।