आप नैतिक, कानून का पालन करने वाले, जीवन के प्रति सकारात्मक, आशावान, विनोदी और जीवन शक्ति रखने वाले और महत्वाकांक्षी होते हैं। आपको रक्त की अशुद्धता, आक्रामक प्रकृति, आंखों के रोग, बुखार और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
आपकी सरकारी अधिकारियों से शत्रुता रहती है। स्वभाव से आप जिद्दी और झगड़ालू होते हैं। आप जो भी कमाते हैं वो सब आपकी म्हणत का ही फल होता है। आप दयालु तो होते हैं लेकिन इसके साथ ही आपमें अहं की भावना भी होती है। समय के साथ आपको गंजापन हो सकता है।
अपनी उम्र के लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं होते हैं। आप साहसी होते हैं। जीवन में देरी से सफलता मिलती है। पॉवरफुल लोगों के साथ संबंध खराब होते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय आप आक्रामक हो जाते हैं।
आप अधिकतर समय दुखी और नाखुश रहते हैं। इधर-उधर भटकते रहते हैं। आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना होती है। आपकी रुचि फिलॉसफी और मैजिक ट्रिक्स में होती है। आपको खुली जगह पसंद होती है और आप बड़ी गाडियां ही चलाना पसंद करते हैं। आप रक्तचाप की समस्या से परेशान रहते हैं।
उम्र बढ़ने के साथ आपको कार्डिएक की बीमारी हो सकती है। आपको एकांत जगहों पर घूमना पसंद होता है। आप पर्वतारोही बन सकते हैं। आप अमीर होते हैं लेकिन आपका जीवनकाल छोटा होता है। जीवन का कोई लक्ष्य नहीं होता है। संतान के जन्म में कई तरह की परेशानियां आती हैं।
सूर्य के इस भाव में होने पर जातक राजनीति में सफलता पाता है। आप कहीं से भी इस क्षेत्र में कदम रख सकते हैं। अपने ज्यादातर कार्यों में सफल होते हैं। अपने जीवन में बहुत लोकप्रिय बनते हैं। किसी गंभीर रोग या कार्डिएक का खतरा रहता है इसलिए इन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।
आपका रंग गोरा होता है लेकिन आपके सिर पर कम बाल होते हैं। इस भाव में सूर्य बैठा हो तो जातक अहंकारी बनता है। विवाह में देरी आती है एवं आपको घूमना पसंद होता है। विदेशी चीज़ें और लोग पसंद आते हैं। नैतिक रूप से भ्रष्ट होते हैं। विपरीत सेक्स के लोगों की वजह से नुकसान उठाना पड़ता है। सरकारी अधिकारी भी आपसे नाखुश रहते हैं।
आपकी आयु लम्बी होती है। आप अच्छे वक्ता बन सकते हैं। आपके चेहरे या सिर में कोई चोट लग सकती है। आप नाखुश और असंतुष्ट रहते हैं। आपकी आंखें भी कमज़ोर होती हैं।
आपके मन में अपना धर्म बदलने का विचार आ सकता है। आपके अपने पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं होते हैं। आप अपने से बड़ों और अपने शिक्षकों का आदर नहीं करते हैं लेकिन अन्य लोगों का आप सम्मान करते हैं। बचपन में आपको तेज बुखार रहता है।
आपके व्यक्तित्व के कारण दूसरे लोग आपसे प्रभावित होते हैं। कई कारणों से आपको अपने जीवन में सम्मान मिलता है। आप अपने हर काम को पूरी निष्ठा से करते हैं।
आप किसी ऊंचे पद पर पहुंचते हैं। अपने आसपास के लोगों के साथ आपके रिश्ते अच्छे होते हैं। आपका रिलेशनशिप लंबे समय तक चलता है। आपके शत्रु कम और मित्र ज्यादा होते हैं। आप पक्षपात और पूर्वाग्रह से दूर ही रहते हैं। आप सच्चे दोस्त होते हैं। आपको सरकार या सरकारी अधिकारियों से फायदा होता है।
आपके शरीर के किसी अंग में कोई कमी हो सकती है। आपके कई पुत्र हो सकते हैं। ये लोग चरित्रहीन होते हैं। इन्हें जीवन में मानहानि और असफलता मिलती है। दूसरों का अपनी जिंदगी में दखल देना आपको बिलकुल पसंद नहीं आता। घर और बाहर दोनों जगह ही आपके संबंध अच्छे रहते हैं। आप मेहनती होते हैं किंतु आपका अहं आपके रास्ते का रोड़ा बनता है।