Subscribe Daily Horoscope

Congratulation: You successfully subscribe Daily Horoscope.
HomeHoroscopeLibra love compatibility horoscope

तुला लव कंपैटिबिलिटी राशिफल

तुला राशि वाले जातकों का दूसरों के साथ अच्‍छा तालमेल बनता है एवं यह अन्‍य लोगों की समस्‍याओं का समाधान व्‍यवहारिक तरीके से करने की क्षमता रखते हैं।

मेष -: इन दोनों के बीच भावनात्‍मक रिश्‍ता काफी मजबूत होता है। तुला राशि वाले दूसरों की सोच का सम्‍मान करते हैं तो मेष जातक अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। यदि इनके इस रवैये को नियंत्रित किया जा सके तो इनका संबंध सुखद बन सकता है।

वृषभ -: तुला राशि वाले जातकों को हर बहस को जीतने की ललक होती है जबकि वृषभ राशि वाले व्‍यक्‍ति ऐसे समय चुप रहना ज्‍यादा उचित समझते हैं। इसलिए ये दोनों एक दूसरे के साथ अच्‍छी तरह से सामंजस्‍य बना पाते हैं। अधिकतर मामलों में इनकी रुचि एक समान होती है। इन्‍हें संगीत और कुकिंग करना पसंद होता है।

मिथुन -: इन दोनों राशियों का मेल होने पर रिश्‍ते में प्‍यार और शांति बनी रहती है। इन दोनों की खूबी है कि ये अपने रिश्‍ते को बचाने के लिए भरपूर प्रयास करते हैं जिससे इनका रिश्‍ता मजबूत होता है।

हिन्दी जन्म कुंडली

कर्क -: कर्क जातक मूडी और भावुक होते हैं और तुला जातक मैत्रीपूर्ण और हंसमुख प्रवृत्ति के होते हैं। इन दोनों की जरूरतें अलग होने के कारण ये एकदूसरे के लिए अनुकूल नहीं होते।

सिंह -: यह दोनों राशियां एकदूसरे की पूरक होती हैं। इन्‍हें रोमांस और सोशल लाइफ पसंद होती है। एक समान रुचि होनेके कारण इनके बीच अनुकूलता काफी अच्‍छी रहती है।

कन्‍या -: एकदूसरे के विचारों और स्‍वभाव को समझ पाना इन दोनों के लिए बहुत कठिन होता है। इनके स्‍वभाव में अत्‍यधिक विपरीत गुण होते हैं। इनके बीच अनुकूलता असंभव सी लगती है।

तुला -: इस राशि वाले जातक हंसमुख और उदार होते हैं। यदि तुला से तुला राशि वाले जातकों का संबंध बने तो इनके रिश्‍ते में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं।

वृश्चिक -: तुला राशि वाले जातक वृश्चिक जातकों की भावनाओं को समझ नहीं पाते। ये वृश्चिक राशि वाले व्‍यक्‍ति की जरूरतों को नियंत्रित करना चाहते हैं।

धनु -: इन दोनों के बीच अद्भुत जुड़ाव होता है। तुला वाले जीवन में संतुलन और सद्भाव के इच्‍छुक होते हैं तो वहीं धनु तेज और मस्‍ती में मगन रहना पसंद करते हैं।

मकर -: इन दोनों राशियों का स्‍वभाव एकदूसरे से बिलकुल विपरीत होता है। इनके बीच रिश्‍ता होने पर अत्‍यधिक धैर्य और दृढ़ता की जरूरत होती है।

कुंभ -: कुंभ राशि के जातक तुला जातकों की ही तरह समान विचारधारा, उद्देश्‍य और दूसरों को परखने की क्षमता रखते हैं। एकसाथ आने पर ये एक-दूसरे को जीवन के हर पहलू पर समर्थन करते हैं।  

मीन -: मीन का व्‍यक्‍तित्‍व तुला जातकों को आकर्षित करता है। यह रिश्‍ता धीरे-धीरे सफल बनता है एवं इसके शुरुआती समय में काफी धैर्य और आपसी समझ की जरूरत होती है।

राशिफल : दैनिक | साप्‍ताहिक | मासिक | वार्षिक | लव | रिलेशन

तुला लव कंपैटिबिलिटी

मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुम्भ | मीन

तुला व्‍यक्‍तित्‍व

रत्‍न | स्‍वभाव | स्वास्थ्य | कामुकता | लव कंपैटिबिलिटी | व्यापार | पुरुष | स्‍त्री | बच्‍चे | बॉस | कर्मचारी
 
तुला के लिए एस्‍ट्रो प्रॉर्डक्‍ट्स
 

 

लोकप्रिय उपाय

नाम सुधार रिपोर्ट

अपने नाम को सही कीजिए। कई बार नाम में किए गए छोटे से बदलाव से भी किस्&...

और पढ़ें

मैच मेंकिंग

हिंदू धर्म में विवाह से पूर्व गुण मिलान और कुंडली मिलान की रीति प्रचलि...

और पढ़ें

दीर्घायु रिपोर्ट

हर कोई जानना चाहता है कि वह कितनी आयु तक जीवित रहेगा। आधुनिक जीवन में ...

और पढ़ें

वैवाहिक जीवन रिपोर्ट

युवाओं के मन में शादी को कई सवाल उठते हैं जिनका सटीक जवाब आपको हमारे ज...

और पढ़ें

 
 
DMCA.com Protection Status