ये लोग दूसरों के दिमाग में चल रहे विचारों को पढ़ने की क्षमता रखते हैं। आप शब्दों के पीछे छिपी सच्चाई को जानने की खूबी रखते हैं। आप भावनात्मक रूप से काफी मजबूत होते हैं और कई बार आप अपनी भावनाओं को नियंत्रित भी नहीं कर पाते हैं। जब आप कुछ चाहते हैं तो उसे पाकर ही छोडते हैं। रिलेशनशिप के मामले में भी आपकी यही सोच है। आपको धोखा मिलने से डर लगता है। रिश्ते में आप सबसे ईमानदार होते हैं। आपको बैस्ट पार्टनर और दोस्त मिलते हैं।