मीन राशि वाले जातक अपने राशि चिह्न मछली की तरह ही खतरनाक के साथ-साथ विनम्र भी होते हैं। अन्य राशियों के साथ मीन का संबंध -:
मेष -: मीन राशि वाले जातक आपको खुश रखते हैं लेकिन कभी-कभी इनका व्यवहार दुखी भी कर देता है। इस रिश्ते को मेष की बुद्धिमानी और मीन के प्रेम से सुखद बनाया जा सकता है।
वृषभ -: इस रिश्ते में वैचारिक मतभेद रहते हैं। इनका स्वभाव बिलकुल ही विपरीत होता है किंतु फिर भी इनके प्रेम और धैर्य से इनके रिश्ते को सुखद बनाया जा सकता है।
मिथुन -: इन दोनों ही जातकों के स्वभाव में लचीलापन होता है इसलिए ये एकदूसरे के लिए अनुकूल होते हैं। यदि मिथुन संवेदनशीलता और मीन व्यावहारिकता सीख लें तो यह रिश्ता सफल हो सकता है।
कर्क -: ये दोनों ही राशियां एक दूसरे की भावनाओं और आदर्शों का सम्मान करती हैं। यह एक आदर्श मेल है। इन दोनों ही राशियों के जातक एक दूसरे के पूरक होते हैं।
सिंह -: सिंह राशि वाले हुकुम चलाना पसंद करते हैं और इनके इस स्वभाव के साथ मीन राशि वाले अच्छी तरह से सामंजस्य बना पाते हैं। इनका रिश्ता काफी अनुकूल होता है। इसमें झगड़े की संभावना बहुत ही कम होती है।
कन्या -: कन्या राशि वाले आत्मनिर्भर होते हैं तो वहीं मीन कल्पना की दुनिया में रहना पसंद करते हैं और गैर-जिम्मेदार होते हैं। इस रिश्ते में काफी हद तक अनुकूलता दिखाई देती है।
तुला -: मीन का व्यक्तित्व तुला जातकों को आकर्षित करता है। यह रिश्ता धीरे-धीरे सफल बनता है एवं इसके शुरुआती समय में काफी धैर्य और आपसी समझ की जरूरत होती है।
वृश्चिक -: यह मेल काफी बढिया होता है। ये दोनों राशियों के जातक गंभीर स्वभाव, रोमांटिक और भावुक होते हैं। वृश्चिक राशि वालों का नियंत्रित स्वभाव मीन राशि वालों को अच्छा लगता है।
धनु -: यह दोनों ही राशियां रोमांटिक रिश्ते में विश्वास रखती हैं। इनके बीच अनुकूलता ज्यादा मुश्किल नहीं होती किंतु इन्हें आपसी समझ से अपना रिश्ता आगे बढ़ाना चाहिए।
मकर -: मीन और मकर का स्वभाव नदी के दो किनारों की तरह है जो कभी नहीं मिल सकते। केवल इनकी आपसी समझ के कारण इनका रिश्ता सफल होने की थोड़ी-बहुत संभावना है।
कुंभ -: रिश्ते के शुरुआती समय में इन्हें एकदूसरे का साथ पसंद आता है। कुंभ को मीन का स्वभाव परेशान करेगा जिस कारण वे बंधन महसूस करेंगें। यह रिश्ता लंबे समय तक चल पाना मुश्किल होता है।
मीन -: इस राशि वाले जातक अंर्तमुखी, कोमल ह्रदय और सहायक होते हैं। इनका स्वभाव मिलाजुला होता है। एकसाथ आने पर इनमें झगड़े की संभावना कम ही रहती है क्योंकि ये जानते हैं इन्हें कहां और कैसे परिस्थिति को सहज बनाना है।