शनि के चंद्रमा में गोचर करने या चंद्रमा के साथ शनि की युति होने पर जातक का मन उदास रहता है। स्वभाव में जटिलता आती है। मन में नकारात्मक विचार आते हैं और आप बहुत ज्यादा शक करने लगते हैं। अकेले रहते हैं और अपने विचारों को दूसरों के साथ साझा नही करते हैं। दोस्ती और रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं।