वृषभ राशि के जातकों का दिल बहुत बड़ा होता है। दूसरों की खुशी के लिए ये कुछ भी कर गुज़रते हैं। ये जातक अपने रिश्तों में मधुरता और स्थिरता को ज्यादा महत्व देते हैं। ये रोमांटिक, दूसरों को प्यार करने वाले और आकर्षित होते हैं।
मेष -: मेष जातक जल्दबाजी में रहते हैं तो वृषभ जातक हर काम को गहराई से जानने के बाद ही करते हैं। इनके रिश्ते को सुखद बनाने के लिए जरूरी है कि ये दोनों ही एक दूसरे के विचारों का सम्मान करें।
वृषभ -: यह जातक कोमल, ईमानदार और उदार होते हैं। ये अपने रिश्ते में भी अपने इन्हीं गुणों को प्रतिबिंबित करते हैं। वृषभ का जिद्दी स्वभाव कभी-कभी रिश्ते में अनबन का कारण बन सकता है।
मिथुन -: वृषभ जातक शांत होते हैं तो वहीं मिथुन अस्थिर होते हैं। इन दोनों के विपरीत गुण कभी-कभी इनके रिश्ते में समस्या उत्पन्न कर सकते हैं।
कर्क -: इन दोनों राशियों के जातकों की एक समान रुचि के कारण ये उत्तम जोड़ी के रूप में उभरकर सामने आते हैं। दोनों के बीच अद्भुत सामंजस्य देखने को मिलता है। कर्क राशि वाले जातकों को अपने साथी की खुशी के लिए कुकिंग करना भी अच्छा लगता है। इनका स्वोभाव काफी केयरिंग होता है जो वृषभ राशि वाले जातकों को इनके प्रति आकर्षित करता है।
सिंह -: इस राशि वाले दोनों ही जातक बहुत भावुक होते हैं। वृषभ राशि के जातकों को निरंतर प्रोत्सानहन करने की आवश्यकता होती तो वहीं वृषभ राशि वाले अपने साथी से प्रशंसा की उम्मीद करते हैं। इन दोनों राशियों का मेल होने पर इन्हें अपने रिश्ते को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए।
कन्या -: यदि कन्या राशि के जातक वृषभ के साथ तालमेल बनाकर चलें तो इनका रिश्ता दूसरों के लिए मिसाल बन सकता है। वृषभ राशि के जातक शांत होते हैं तो वहीं कन्या राशि के व्यक्ति प्यार और सेक्स का अच्छा ज्ञान रखते हैं। ये दोनों एक दूसरे की कमियों और खूबियों के पूरक हैं।
तुला -: तुला राशि वाले जातकों को हर बहस को जीतने की ललक होती है जबकि वृषभ राशि वाले व्येक्तिं ऐसे समय चुप रहना ज्याीदा उचित समझते हैं। इसलिए ये दोनों एक दूसरे के साथ अच्छी तरह से सामंजस्य बना पाते हैं। अधिकतर मामलों में इनकी रुचि एक समान होती है। इन्हें संगीत और कुकिंग करना पसंद होता है।
वृश्चिक -: वृषभ राशि वाले जातक दृढ़ और घरेलू होते हैं। ये दोनों ही राशियां ईमानदार होती हैं। वृषभ राशि वालों का मजबूत स्वभाव वृश्चिक राशि वालों के जीवन में मददगार साबित होता है।
धनु -: यदि ये दोनों जातक एक-दूसरे की कमियां निकालने के बजाय प्रशंसा करें तो इनका रिश्ता आगे बढ़ सकता है। यदि वृषभ राशि वाले जातक धनु जातकों की आवेगशीलता को संतुलित रखें तो इनका संबंध बेहतर बन सकता है।
मकर -: इन दोनों राशियों के मिलने पर एक परफैक्ट जोड़ी बनती है। वृषभ राशि के जातकों को प्रेम संबंध में प्यार और सुरक्षा की जरूरत होती है जिसे मकर राशि के व्यक्ति अच्छी तरह से पूरा कर पाते हैं।
कुंभ -: वृषभ जातक सादगी का जीवन जीते हैं तो वहीं कुंभ जातकों को परिवर्तनशील जीवन अच्छा लगता है। इन दोनों का ही स्वभाव जिद्दी होता है जिस कारण इनके बीच अनावश्यक मुद्दों पर बहस होती है।
मीन -: इस रिश्ते में वैचारिक मतभेद रहते हैं। इनका स्वभाव बिलकुल ही विपरीत होता है किंतु फिर भी इनके प्रेम और धैर्य से इनके रिश्ते को सुखद बनाया जा सकता है।